लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्पेन में मृतकों की संख्या में आई गिरावट, प्रधानमंत्री ने कहा- ‘आग’ पर पा रहे काबू

By भाषा | Updated: April 10, 2020 05:47 IST

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखें। स्पेन इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमण और इसके कारण होने वाली मौतों में दो दिन की तेजी के बाद फिर से गिरावट आई है।उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इस बीमारी के कारण 683 लोगों की मौत हो गयी और मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 15,283 हो गयी। बुधवार को 757 लोगों की मौत होने की खबर थी।

स्पेन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमण और इसके कारण होने वाली मौतों में दो दिन की तेजी के बाद फिर से गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इस बीमारी के कारण 683 लोगों की मौत हो गयी और मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 15,283 हो गयी। बुधवार को 757 लोगों की मौत होने की खबर थी।

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखें। स्पेन इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है।

इस बीच ऐसी अटकलें बढ़ती जा रही हैं कि अधिकारी मृतकों की संख्या के बारे में वास्तविक जानकारी नहीं दे रहे हैं।

मैड्रिड क्षेत्र के अधिकारियों ने बुधवार को स्वीकार किया था कि वृद्धाश्रमों में मृतकों की संख्या पांच गुना अधिक हो सकती है। अधिकारियों ने 3,500 ऐसे लोगों की मौत को इस आंकड़े में शामिल नहीं किया है, जिनमें संक्रमण की जांच नहीं हुई थी। इस बीच, संक्रमण के नए मामलों में भी बृहस्पतिवार को कमी दर्ज की गयी और कुल संख्या 1,52,446 हो गयी। 50,000 से अधिक लोग ठीक भी हुए।

स्पेन के अधिकारियों ने नागरिकों से कहा है कि वे नियमों का सख्ती से पालन करते रहें। प्रधानमंत्री सांचेज ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा, ‘‘महामारी की जो आग लगी थी उस पर काबू पाने लगे हैं। लेकिन हमें सतर्क रहना होगा।’’ स्पेन में 14 मार्च से सख्त लॉकडाउन है।

टॅग्स :कोरोना वायरसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक