लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: कोविड-19 के मृतकों की याद में कुछ देर के लिए थमा चीन, महामारी से जंग लड़ने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

By निखिल वर्मा | Updated: April 4, 2020 10:13 IST

चीन में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 और मामले दर्ज किए गए जिससे इस महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 3326 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की शुरुआत चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुई थी, केसों में चीन दुनिया में 5वें नंबर पर है.चीन में अब कोविड-19 के केसों की संख्या लगातार घट रही है, अब तक 81639 मिले हैं जिसमें 76755 लोगों को ठीक किया चुका है.

चीन शनिवार (4 अप्रैल) को उस समय कुछ देर के लिए थम-सा गया जब कोरोना वायरस के कारण मारे गए मरीजों और चिकित्साकर्मियों की याद में देशभर में तीन मिनट का मौन रखा गया। दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में सायरन और कार के हॉर्न बजने पर सड़कों पर लोग और यातायात थम गया। चीनकोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले ‘‘व्हिसलब्लोअर’’ डॉक्टर ली समेत अन्य शहीदों तथा इस संक्रामक रोग से देश में 3,300 लोगों की मौत पर शनिवार को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया।

इस दौरान देशभर तथा विदेशों में सभी चीनी दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। चीन के मध्य हुबेई प्रांत में ‘‘व्हिसलब्लोअर’ डॉक्टर ली वेनलियांग समेत 14 कार्यकर्ताओं की पहचान कोविड-19 से लड़ाई में अपनी जान देने के लिए शहीदों के तौर पर की गई। शहीदों के पहले समूह में 12 डॉक्टर, एक पुलिस अधिकारी और सामुदायिक कार्यकर्ता शामिल है जिन्होंने अग्रणी मोर्चे पर इस संक्रामक रोग के खिलाफ लड़ाई लड़ी

ली वेनलियांग (34) उन आठ ‘व्हिसलब्लोअरों’ में से एक नेत्र विशेषज्ञ था जिसने चिकित्साकर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ आगाह किया था लेकिन स्थानीय पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया था। उसकी कोविड-19 के संपर्क में आने के बाद सात फरवरी को मौत हो गई थी।

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शुक्रवार (3 अप्रैल) था कहा कि राष्ट्रीय शोक दिवस कोविड-19 से लड़ाई में अपनी जान देने वाले शहीदों और इस बीमारी से मारे गए लोगों के लिए देश के गहरे दुख को व्यक्त करने के लिए मनाया जाएगा। चीनी अधिकारियों ने पहले कहा था कि 3,000 से अधिक चिकित्साकर्मी इस बीमारी के संपर्क में आए थे। आधिकारिक खबरों के अनुसार, इस बीमारी से डॉक्टरों समेत 10 चिकित्साकर्मियों की मौत हो गई।

 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला