लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,000 के पार, WHO ने वायरस को दिया ‘कोविड-19’ नाम

By भाषा | Updated: February 12, 2020 07:14 IST

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक इस वायरस के संक्रमण से मरनेवालों की संख्या 1,017 तक पहुंच गई और चीन में अब तक 42,708 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं विदेशों में 390 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है और अभी तक 42,708 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जिनेवा में मंगलवार को एक बैठक की ताकि तेजी से जांच, दवाई और टीके उपलब्ध कराये जा सकें और इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके जो पहले से ही 20 देशों तक पहुंच चुका है।

चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है और अभी तक 42,708 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जिनेवा में मंगलवार को एक बैठक की ताकि तेजी से जांच, दवाई और टीके उपलब्ध कराये जा सकें और इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके जो पहले से ही 20 देशों तक पहुंच चुका है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक इस वायरस के संक्रमण से मरनेवालों की संख्या 1,017 तक पहुंच गई और चीन में अब तक 42,708 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं विदेशों में 390 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम ब्रुस एलवर्ड (आपात स्वास्थ्य स्थितियों के दिग्गज) के नेतृत्व में सोमवार रात चीन पहुंची।

टीम ने मंगलवार को कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने को लेकर चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ चर्चा शुरू की।

जिनेवा में 400 वैज्ञानिकों की बैठक 11-12 फरवरी को होगी रही है जिसमें वायरस के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इसी बीच चीन सरकार ने वुहान में कई अधिकारियों को इस वायरस के प्रसार से निपटने में लापरवाही बरतने को लेकर पद से हटा दिया है।

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को दिया ‘कोविड-19’ नाम

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि घातक कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम ‘कोविड-19’ होगा। इस विषाणु की पहचान पहली बार 31 दिसंबर 2019 को चीन में हुई थी। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एधानोम गेब्रेयेसुस ने जिनेवा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब हमारे पास बीमारी के लिए नाम है और यह ‘कोविड-19’ है।’’ उन्होंने नाम की व्याख्या करते हुए कहा कि ‘‘को’’ का मतलब ‘‘कोरोना’’, ‘‘वि’’ का मतलब ‘‘वायरस’’ और ‘‘डी’’ का मतलब ‘‘डिसीज’’ (बीमारी) है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा