लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्राजील और तुर्की में कोरोना का कोहराम, मौत का आंकड़ा एक-एक हजार के पार

By भाषा | Updated: April 11, 2020 05:49 IST

कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में शुक्रवार को इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1000 के पार चली गयी। वहीं, तुर्की में 1000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से मारे गये हैं जबकि इस बीमारी के 4,747 नये मामले सामने आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में शुक्रवार को इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1000 के पार चली गयी।वहीं, तुर्की में 1000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से मारे गये हैं जबकि इस बीमारी के 4,747 नये मामले सामने आये हैं।

कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में शुक्रवार को इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1000 के पार चली गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के अब तक कुल 19,638 मामले सामने आए हैं और यहां 1,057 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना वायरस से 1000 से अधिक लोगों की मौत

तुर्की में 1000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से मारे गये हैं जबकि इस बीमारी के 4,747 नये मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्री फाहरेट्टीन कोका ने ट्विटर पर यह आंकड़ा साझा किया और बताया कि पिछले 24 घंटे में 98 और लोगों की इस रोग से जान चली गयी।

इसी के साथ इस महामारी से देश में अबतक 1,006 लोगों की मौत हो गई है। कोविड-19 के नये मामलों के साथ ही देश में अबतक इस वायरस के कुल 47,029 मामले सामने आये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसतुर्कीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!