लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन ने कोरोना वायरस पर पाया काबू!, पहली बार एक भी घरेलू मामला नहीं आया सामने

By भाषा | Updated: March 19, 2020 10:17 IST

बुधवार को चीनी भूभाग पर कोविड-19 के कुल 34 नए मामले सामने आए लेकिन ये सभी विदेशों से संक्रमण के मामले थे। एनएससी ने बताया कि इन 34 नए आयातित मामलों में से 21 बीजिंग में, नौ ग्वांगडोंग प्रांत में, दो शंघाई, एक हीलोंगजियांग प्रांत में तथा एक झेजियांग प्रांत में सामने आया।

Open in App
ठळक मुद्देहुबेई प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि वुहान और हुबेई में संक्रमित मामलों की कुल संख्या क्रमश: 50,005 और 67,800 रही।सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बुधवार को चीनी भूभाग पर आठ मौतें और 23 नए संदिग्ध मामले आए।

बीजिंग: चीन के वुहान शहर में करीब तीन महीने पहले कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार ऐसा हुआ कि देश में संक्रमण का एक भी घरेलू मामला सामने नहीं आया। हालांकि संक्रमण से आठ और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 3,245 पर पहुंच गई। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को चीनी भूभाग पर कोरोना वायरस का कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया।

उसने बताया कि हालांकि बुधवार को चीनी भूभाग पर कोविड-19 के कुल 34 नए मामले सामने आए लेकिन ये सभी विदेशों से संक्रमण के मामले थे। एनएससी ने बताया कि इन 34 नए आयातित मामलों में से 21 बीजिंग में, नौ ग्वांगडोंग प्रांत में, दो शंघाई, एक हीलोंगजियांग प्रांत में तथा एक झेजियांग प्रांत में सामने आया। पिछले साल दिसंबर से ही कोरोना वायरस का दंश झेल रहे मध्य हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में भी बुधवार को एक भी मामला सामने नहीं आया जो इस जानलेवा विषाणु के खिलाफ शहर की महीनों लंबी लड़ाई में अहम बात है।

हुबेई प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि वुहान और हुबेई में संक्रमित मामलों की कुल संख्या क्रमश: 50,005 और 67,800 रही। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बुधवार को चीनी भूभाग पर आठ मौतें और 23 नए संदिग्ध मामले आए। सभी मौतें हुबेई प्रांत में हुई।

एनएचसी ने बताया कि चीन में आयातित मामलों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है। चीन में कोविड-19 के कुल 80,928 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 3,245 लोगों की मौत हो गई और 70,420 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। एनएचसी ने बताया कि बुधवार तक हांगकांग में चार मौत समेत 192 मामले, मकाऊ में 15 मामले तथा ताइवान में एक मौत समेत 100 मामले दर्ज किए गए।  

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल