लाइव न्यूज़ :

जहां से निकलकर पूरी दुनिया में फैला Coronavirus, चीन के शहर वुहान से 76 दिन बाद हटा Lockdown, जिंदगी फिर हुई गुलजार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: April 8, 2020 07:29 IST

दिसंबर 2019 में वुहान के एनीमल मार्केट में लोगों के एक समूह में निमोनिया के लक्षण देखे गए थे और फिर जांच करने पर कोरोना वायरस परिवार का नया सदस्य यानी नोवेल कोरोना वायरस सामने आया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की जन्मस्थली यानी चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से आखिरकार 76 दिन का लॉकडाउन हटा दिया गया है और जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर लौट आई है। इस शहर से निकलकर यह वायरस आज लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है और बड़े-बड़े शक्तिशाली देशों के हाथ-पांव इससे निपटने में फूल गए हैं।

कोरोना वायरस की जन्मस्थली यानी चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से आखिरकार 76 दिन का लॉकडाउन हटा दिया गया है और जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर लौट आई है। 

दिसंबर 2019 में वुहान के एनीमल मार्केट में लोगों के एक समूह में निमोनिया के लक्षण देखे गए थे और फिर जांच करने पर कोरोना वायरस परिवार का नया सदस्य यानी नोवेल कोरोना वायरस सामने आया। जिसे COVID-19 भी कहा जा रहा है। इस शहर से निकलकर यह वायरस आज लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है और बड़े-बड़े शक्तिशाली देशों के हाथ-पांव इससे निपटने में फूल गए हैं। भारत में देशव्यापी लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। 

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक, वुहान में प्रांतीय प्रशासन ने स्थानीय और अंतरप्रांतीय यातायात पर लगाया गया अस्थाई प्रतिबंध हटा लिया है, जिससे लोगों को एक बार बाहर निकलने और आवाजाही करने का मौका मिला है। 

वुहान ने जनवरी के आखिर में लॉकडाउन लागू किया था और अब यह साबित हो चुका है कि कोरोना वायरस से जंग खिलाफ यह उपाय कारगर है।

इसस पहले प्रांतीय प्रशासन ने बुरी तरह महामारी से प्रभावित वुहान को छोड़कर बाकी हुबेई प्रांत से 25 मार्च को लॉकडाउन हटा दिया था। 

हुबेई प्रांत में लोगों को रंगीन क्यू आर कोड भी दिए गए थे, जोकि उनकी सेहत का स्टेटस दर्शाते थे। हरे रंग के कोड का मतलब अच्छी सेहत से था। इस कोड वाले लोगों को शहर और प्रांत से बाहर जाने की अनुमति होगी। बुधवार को करीब 55 हजार लोग वुहान से ट्रेन के जरिये यात्रा करेंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचीनवुहानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर