लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, मौत का आंकड़ा पहुंचा 1,800 पार

By भाषा | Updated: February 18, 2020 09:28 IST

कोरोना वायरस: हुबेई में अस्पताल में भर्ती 41,957 मरीजों में से 9,117 गंभीर हैं और 1,853 की हालत नाजुक बनी है। चीन में अभी तक कुल 12,552 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। हांगकांग में सोमवार तक इसके 60 मामलों की पुष्टि हो गई थी, जहां इससे एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे चीन में मंगलवार को घातक कोरोना वायरस से 98 और लोगों की मौत हो गई हुबेई में इसके 1,807 नए मामले सामने आए हैं

चीन में घातक कोरोना वायरस से 98 और लोगों की मौत हो जाने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1,868 हो गई और अभी तक इसके कुल 72,436 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि जिन 98 लोगों की जान गई उनमें से 93 हुबेई में जबकि तीन हेनान और एक-एक हेबेई और हुनान में मारे गए।

हुबेई में इसके 1,807 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही प्रांत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 59,989 इतनी हो गई। बाकी चीन में इसके कुल 1,432 नए मामले सामने आए हैं। आयोग ने बताया कि 1,097 मरीज काफी गंभीर है और 11,741 मरीजों की हालत नाजुक बनी है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि हुबेई में अस्पताल में भर्ती 41,957 मरीजों में से 9,117 गंभीर हैं और 1,853 की हालत नाजुक बनी है। चीन में अभी तक कुल 12,552 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। हांगकांग में सोमवार तक इसके 60 मामलों की पुष्टि हो गई थी, जहां इससे एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।

वहीं मकाउ में 10 और ताइवान में इससे एक व्यक्ति की जान जाने सहित 22 मामले अभी तक सामने आए हैं। कोरोना वायरस से मुकाबले के प्रयासों में वैश्विक विशेषज्ञ भी शामिल हो गए हैं। चीन ने 12 सदस्यों वाली डब्ल्यूएचओ की टीम के आने की पुष्टि की है, जिसमें अमेरिका के विशेषज्ञ भी शामिल हैं ।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि चीन-डब्ल्यूएचओ संयुक्त मिशन के तहत विदेशी विशेषज्ञ पहुंचे हैं। उन्होंने संबंधित गतिविधियां आरंभ कर दी है। मिशन में अमेरिका के भी विशेषज्ञ शामिल हैं । टीम के विशेषज्ञ बीजिंग, गुआंगडोंग और सिचुआन में निरीक्षण करेंगे। हालांकि, वे हुबेई प्रांत और सबसे ज्यादा प्रभावित इसकी प्रांतीय राजधानी वुहान का दौरा नहीं करेंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल