चीन ने माना कोरोना से मरने वालों की संख्या बताने में हुई गलती, वुहान में मृतकों की संख्या में अचानक 50 फीसदी की वृद्धि

By विनीत कुमार | Published: April 17, 2020 10:01 AM2020-04-17T10:01:48+5:302020-04-17T10:07:14+5:30

चीन के वुहान में कोरोना से मरने वालों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि बताई गई है। चीन ने नए जारी आंकड़े में 1290 लोगों का नाम बढ़ाया है।

Coronavirus China admits of missed cases as city Wuhan Raises COVID-19 Death Toll By 50 percent | चीन ने माना कोरोना से मरने वालों की संख्या बताने में हुई गलती, वुहान में मृतकों की संख्या में अचानक 50 फीसदी की वृद्धि

चीन ने माना कोरोना से मरने वालों की संख्या बताने में हुई गलती, वुहान में मृतकों की संख्या में अचानक 50 फीसदी की वृद्धि

Highlightsचीन ने वुहान में कोरोना से हुए मौत के आंकड़े में बदलाव किया1290 नए नाम जोड़े गए, वुहान में मृतकों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि

कोरोना वायरस के ग्राउंड जीरो वुहान शहर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में शुक्रवार को अचानक चीन की ओर से 50 फीसदी की वृद्धि कर दी गई। नए आंकड़े के अनुसार वुहान में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 3,869 है। चीन ने दरअसल माना है कि कई मामलों की गलत रिपोर्टिंग हुई या उन्हें पूरी तरह से छोड़ दिया गया था।

वुहान के सिटी गवर्मेंट की ओर से सोशल मीडिया पर जो विस्तृत जानकारी डाली गई है, उसमें वुहान में 1290 और मौत का आंकड़ा जोड़ा गया है। चीन ने यह भी बताया कि वुहान शहर में मौत का प्रतिशत 7.7 रहा जो पहले घोषित किए गए 5.8 प्रतिशत के आंकड़े से ज्‍यादा है। अब बढ़ी हुई संख्या के साथ चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,632 हो गई है। साथ ही कुल मामलों की संख्या भी बढ़कर 82,692 हो गई है।

गौरतलब है कि इसी शहर से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई और ये पूरी दुनिया में फैल गया। ऐसा कहा जा रहा है कि यह वुहान के स्थानीय हुनान सी फूड मार्केट से फैला। चीन में तबाही मचाने के बाद अब यह संक्रमण दुनियाभर में फैल चुका है। चीन ने स्वीकार किया कि कई मामलों में मौत का कारण जानने में गलती हुई या कई मामलों का पता ही नहीं चल पाया।

ताजा अपडेट के अनुसार पूरी दुनिया में इससे अभी तक एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में इससे मरने वालों की संख्या 400 से ऊपर है। वहीं, सबसे ज्यादा अमेरिका में 32000 से ज्यादा लोगों की जान गई है। पिछले कुछ दिनों से चीन पर मौत के आंकड़े छुपाने के भी आरोप लग रहे हैं। साथ ही हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चीन पर हमलावर नजर आए थे।

Web Title: Coronavirus China admits of missed cases as city Wuhan Raises COVID-19 Death Toll By 50 percent

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे