लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 722 हुई, करीब 34,546 मामलों की पुष्टि

By भाषा | Updated: February 8, 2020 09:12 IST

कोरोना वायरस: आयोग ने बताया कि शुक्रवार को कुल 4,214 संदिग्ध मामले सामने आए और 1,280 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए तथा 510 मरीजों को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसने बताया कि कुल 6,101 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और 27,657 लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। 2,050 लोगों को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर शुक्रवार को 722 हो गई कुल 34,546 लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर शुक्रवार को 722 हो गई और कुल 34,546 लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि चीन में इस विषाणु के कारण शुक्रवार को 86 लोगों की मौत हो गई।

इनमें से 81 लोगों की मौत हुबेई प्रांत और उसकी प्रांतीय राजधानी वुहान में हुई। इसके अलावा हीलॉन्गजियांग में दो, बीजिंग, हेनान आौर गांन्सु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। आयोग ने बताया कि शुक्रवार को 26 लोगों के इस विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मकाउ में 10 और ताइवान में 16 मामले दर्ज किए गए।

आयोग ने बताया कि शुक्रवार को कुल 4,214 संदिग्ध मामले सामने आए और 1,280 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए तथा 510 मरीजों को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसने बताया कि कुल 6,101 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और 27,657 लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। 2,050 लोगों को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

चीन के अलावा भारत समेत 27 से अधिक देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच, जापान के पृथक किए गए क्रूज जहाज पर तीन अन्य लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए और इसके साथ ही जहाज में इससे संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।

इससे एक ही दिन पहले जापान ने अपने इस क्रूज पर शुक्रवार को कोरोना वायरस के 41 नये मामले दर्ज किए थे। वहीं, अपने एक लग्जरी जहाज को वापस बुला लिया। शुक्रवार को 41 मामलों की पुष्टि से पहले 20 संक्रमित यात्रियों को तोक्यो के पास डायमंड प्रिंसेस से उतारा गया। इस जहाज पर करीब 3700 लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल