लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इटली में कोरोना से 415 लोगों की मौत, 2357 नये मामले आये सामने, ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या हुई 20 हजार

By भाषा | Updated: April 26, 2020 05:37 IST

इटली में शनिवार को जारी आंकडों के मुताबिक गत 24 घंटे में कोरोना वायरस से 415 और लोगों की मौत हो गई और इसके 2,357 नये मामले सामने आये हैं। वहीं, ब्रिटेन में बीते एक दिन में 813 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत के बाद मृतकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 20 हजार हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देइटली में शनिवार को जारी आंकडों के मुताबिक गत 24 घंटे में कोरोना वायरस से 415 और लोगों की मौत हो गई और इसके 2,357 नये मामले सामने आये हैं।वहीं, ब्रिटेन में बीते एक दिन में 813 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत के बाद मृतकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 20 हजार हो गई।

इटली में शनिवार को जारी आंकडों के मुताबिक गत 24 घंटे में कोरोना वायरस से 415 और लोगों की मौत हो गई और इसके 2,357 नये मामले सामने आये हैं। इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इटली में इससे अब तक 26 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है और कुल संक्रमितों की संख्या 1,95,000 है। इटली के लोम्बार्डी क्षेत्र में ज्यादातर मामले सामने आये है। शनिवार को भी यहां 700 नये मामले सामने आये है। 

ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 20 हजार हुई

ब्रिटेन में बीते एक दिन में 813 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत के बाद मृतकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 20 हजार हो गई। इस सप्ताह एक दिन में हुई मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग द्वारा जारी इन आंकड़ों में अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्रों से बाहर हुई मौतों की संख्या शामिल नहीं है, लिहाजा मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती है।

पिछले महीने राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा निदेशक स्टीफन पोविस ने डाउनिंग स्ट्रीट में दैनिक ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि अगर मृतकों की संख्या 20 हजार से कम हो तो बेहतर होगा। हालांकि ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत के बाद 51 दिन के भीतर ही मृतकों की संख्या इस आंकड़े को पार कर गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीब्रिटेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा