लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में कोरोना वायरस से 24 हजार मौतें?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 7, 2020 10:01 IST

चीन सरकार ने दावा किया है कि इस वायरस से अब तक केवल 563 लोगों की मौत हुई है. कंपनी ने वापस लिए आंकड़े दुनियाभर में विवाद बढ़ने के बाद टेनसेंट ने अपने आंकड़े को बदल दिया लेकिन अब यह चर्चा तेज हो गई है कि चीनी सरकार मरने वालों के आंकड़े और इसकी गंभीरता को दबाने की कोशिश कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर अटकलें तेज हैं कि चीनी कंपनी टेनसेंट दो तरीके के डेटा रख रही है.कुछ लोगों का अनुमान है कि कोडिंग की गड़बड़ी की वजह से टेनसेंट का यह असली डेटा ऑनलाइन लीक हो गया.

महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. सूत्रों के अनुसार एक चीनी कंपनी ने अपनी डेटा में चीन में अब तक मरने वालों की संख्या 24 हजार बताई है. इस खुलासे के बाद पूरी दुनिया सकते में है. चीन की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टेनसेंट के लीक हुए डेटा में दावा किया गया है कि चीन में अब तक इस वायरस ने 24 हजार से ज्यादा लोगों को अपने आगोश में ले लिया है.

उधर, चीन सरकार ने दावा किया है कि इस वायरस से अब तक केवल 563 लोगों की मौत हुई है. कंपनी ने वापस लिए आंकड़े दुनियाभर में विवाद बढ़ने के बाद टेनसेंट ने अपने आंकड़े को बदल दिया लेकिन अब यह चर्चा तेज हो गई है कि चीनी सरकार मरने वालों के आंकड़े और इसकी गंभीरता को दबाने की कोशिश कर रही है.

सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हैं कि चीनी कंपनी टेनसेंट दो तरीके के डेटा रख रही है. एक-मरने और प्रभावित लोगों का असली डेटा और दूसरा सरकार द्वारा स्वीकृत डेटा. वहीं, कुछ लोगों का अनुमान है कि कोडिंग की गड़बड़ी की वजह से टेनसेंट का यह असली डेटा ऑनलाइन लीक हो गया. कुछ अन्य लोगों का मानना है कि टेनसेंट में काम करने वाले किसी व्यक्ति ने जानबूझकर असली डेटा लीक किया है ताकि दुनिया को वास्तविक हालात का पता चल सके.

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल