लाइव न्यूज़ :

चीन में तैयार हुआ कोरोना वायरस का वैक्सीन, शोधकर्ताओं ने कहा- इंसानों पर सुरक्षित व असरदार

By अनुराग आनंद | Updated: June 28, 2020 19:57 IST

चीनी कंपनियों और शोधकर्ताओं को घर और विदेश में इंसानों पर आठ टीकों का परीक्षण करने की अनुमति दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवैज्ञानिकों की मानें तो इस वैक्सीन का प्रेक्षण किया गया तो वह न सिर्फ असरदार व बल्कि सुरक्षित भी रहा।अपने सफलता के बारे में CNBG ने चीनी सोशल मीडिया वीचैट पर जानकारी दी है। चीन में क्लिनिकल ट्रायल के फेज 1/2 में 1120 स्वस्थ लोगों को ये वैक्सीन दी गई थी।

नई दिल्ली:चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकने के लिए उन्होंने असरदार वैक्सीन तैयार कर लिया है। चीन के चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप (CNBG) के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाने का यह दावा किया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो सीएनबीजी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उनके द्वारा जब इंसानों पर इस वैक्सीन का प्रेक्षण किया गया तो वह न सिर्फ असरदार व बल्कि सुरक्षित भी रहा। वैज्ञानिकों की मानें तो यह वैक्सीन कोरोना संक्रमण के शरीर में फैलने से रोकने में सक्षम है।

सीएनबीजी ने चीनी सोशल मीडिया पर दी जानकारी-

बता दें कि इस बारे में CNBG ने चीनी सोशल मीडिया वीचैट पर जानकारी दी है कि क्लिनिकल ट्रायल के फेज 1/2 में 1120 स्वस्थ लोगों को ये वैक्सीन दी गई थी। जिन लोगों को वैक्सीन दी गई, उन सभी लोगों में उच्च मात्रा में एंटीबॉडीज पैदा हुई।

संस्था ने दावा किया है कि जिन लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया गया वह सभी संक्रमित लोग जल्द ही स्वस्थ हो जा रहे हैं। इस वैक्सीन का मरीजों पर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं देखने को मिला है।

रिसर्चर्स को अब तक आठ कोरोना वैक्सीन कैंडिडेट के इंसानी ट्रायल की मिली मंजूरी-

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनियों और रिसर्चर्स को अब तक आठ कोरोना वैक्सीन कैंडिडेट के इंसानी ट्रायल की मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से दो वैक्सीन के सफल होने की जानकारी मिली है।

कुछ दिनों पहले भी चीन के एक वैक्सीन के सफल ट्रायल की खबर सामने आई थी। इस हिसाब से यह भी कहा जा रहा है कि सफल वैक्सीन तैयार करने की दिशा में चीन काफी आगे पहुंच गया है। 

यूएई में चीन के इस संस्था को मिला बड़े स्तर पर क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति-

एक टीके को मानव परीक्षण के तीसरे चरण में अपनी प्रभावशीलता साबित करनी है और बिक्री की अनुमति के लिए हजारों लोगों पर सफल परिक्षण करना होगा।

बता दें कि सीएनबीजी ने इससे पहले मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया था कि उसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपनी कोरोना वायरस टीके के बड़े स्तर पर क्लिनिकल ट्रायल के लिए तीसरे चरण की अनुमति मिल गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा