लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ईरान में बुरी तरह फैल रहा वायरस, 124 की मौत, 4747 संक्रमित, भीड़ हटाने के लिए किया जा रहा बल का प्रयोग

By भाषा | Updated: March 6, 2020 19:09 IST

कोरोना वायरस के चलते ईरान में अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वे शहरों के बीच लोगों की आवाजाही को सीमित करने के लिये “बल” का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईरान में बुरी तरह फैल रहे कोरोना वायरस से अबतक 124 लोगों ने गंवाई जान, 4747 लोगों में संक्रमण की पुष्टिपश्चिम एशिया में वायरस के 4,990 से ज्यादा पुष्ट मामले सामने आए हैं जिनकी वजह से कोविड-19 बीमारी हुई है

तेहरानःईरान ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस की वजह से 124 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4,747 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वे शहरों के बीच लोगों की आवाजाही को सीमित करने के लिये “बल” का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोउस जहांपोर ने टीवी पर प्रसारित संवाददाता सम्मेलन में ये आंकड़े दिये। उन्होंने बल प्रयोग की धमकी को लेकर कोई अतिरिक्त विवरण नहीं दिया, यद्यपि यह माना कि ईरान के सभी 31 प्रांतों में वायरस की मौजूदगी पाई गई है।

ईरान ने कई प्रमुख शहरों में शुक्रवार को होने वाली प्रार्थना भी रद्द कर दी। क्षेत्र में अन्य जगहों की बात करें तो इराक ने करबला में शुक्रवार की नमाज रद्द कर दी। अधिकारियों ने संयुक्त अरब अमीरात में वायरस के खतरे के मद्देनजर प्रार्थना को छोटा कर इसे 10 मिनट के अंदर पूरा कर लिया गया। पश्चिम एशिया में वायरस के 4,990 से ज्यादा पुष्ट मामले सामने आए हैं जिनकी वजह से कोविड-19 बीमारी हुई है। चीन के बाद इस बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा लोगों की मौत ईरान और इटली में हुई है। ईरान ने गुरुवार को घोषणा की कि प्रमुख शहरों में वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने की कोशिश के तहत प्रमुख शहरों के बीच आवाजाही सीमित करने के लिये निगरानी चौकियां बनाने पर विचार कर रहा है।

तेहरान में दमकलकर्मियों ने शहर के प्रसिद्ध वालीअस्र एवेन्यू में 18 किलोमीटर तक संक्रमण रोकने के लिये दवाओं का छिड़काव किया। एक दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर दमकलकर्मियों द्वारा छिड़काव किये जाने के बाद कहा, “अगर वे रोजाना ऐसा करते तो अच्छा होता।” उसने कहा, “यह एक बार की चीज नहीं है, इसे बार-बार किया जाना चाहिए खासकर यहां जैसी जगहों पर जहां लोगों और गाड़ियों की आवाजाही बहुत ज्यादा है।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसईरानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल