लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः एशिया से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगाई पापुआ न्यू गिनी ने, चीन की उड़ानें निलंबित कीं ब्रिटिश एयरवेज ने

By भाषा | Updated: January 29, 2020 13:32 IST

ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान में कहा ‘‘हमने चीन से आने और वहां जाने वाली सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं।’’ बयान में आगे कहा गया है कि ब्रिटेन के विदेश कार्यालय की ओर से, अत्यंत आवश्यक होने पर ही चीन की यात्रा करने का परामर्श दिए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघातक कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियाती तौर पर एशिया से आने वाले सभी विदेशी यात्रियों के लिए बुधवार को अपने हवाईअड्डे और बंदरगाह बंद कर दिए।एशियाई हवाईअड्डों और बंदरगाहों से आने वाले सभी लोगों को आज से देश में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ब्रिटिश एयरवेज ने बुधवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चीन से आने और जाने वाली अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान में कहा ‘‘हमने चीन से आने और वहां जाने वाली सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं।’’ बयान में आगे कहा गया है कि ब्रिटेन के विदेश कार्यालय की ओर से, अत्यंत आवश्यक होने पर ही चीन की यात्रा करने का परामर्श दिए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

पापुआ न्यू गिनी ने घातक कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियाती तौर पर एशिया से आने वाले सभी विदेशी यात्रियों के लिए बुधवार को अपने हवाईअड्डे और बंदरगाह बंद कर दिए। एयरलाइनों और नौका संचालकों को भेजे संदेश में आव्रजन मंत्रालय ने कहा, ‘‘एशियाई हवाईअड्डों और बंदरगाहों से आने वाले सभी लोगों को आज से देश में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।’’

मंत्रालय ने घोषणा की कि पापुआ न्यू गिनी की इकलौती आधिकारिक जमीनी सीमा भी बृहस्पतिवार से सील कर दी जाएगी। पापुआ न्यू गिनी में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। एशियाई देशों से लौटने वाले पापुआ न्यू गिनी के रहवासियों को 14 दिन तक चिकित्सीय रूप से अलग-थलग रखा जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनसंयुक्त राष्ट्रचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल