लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: चीन में पीरियड्स टालने के लिए महिलाओं को दी जा रहीं गर्भनिरोधक दवाएं

By भाषा | Updated: March 7, 2020 19:25 IST

महिला कार्यकर्ताओं को अपने सुरक्षात्मक सूट को संरक्षित रखने के लिए शौचालयों का इस्तेमाल न करने के लिए कहा गया है। शंघाई निवासी 24 वर्षीय जियांग जिनजिंग ने चीन में टि्वटर की तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इस मुद्दे को उठाया और उन्हें हजारों टिप्पणियां मिल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के रोकथाम के लिए चीन में सरकार उठा रही है कुछ महिला चिकित्साकर्मियों को जबरन पीरियड्स टालने को दवाइयां दी गईं

बीजिंग: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे चीन के तौर तरीकों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं के बीच गहरा आक्रोश पैदा हो गया है और वे माहवारी संबंधी उत्पाद न मिलने, खराब फिटिंग वाले सुरक्षात्मक सूट और सिर मुंडवाने जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं।

ऐसी खबरें हैं कि कुछ चिकित्सा कर्मियों को उनकी माहवारी को टालने के लिए गर्भ निरोधक दवाएं दी गई है, जिसे लेकर भी आक्रोश पैदा हो गया है। जब दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रही है तो चीन में महिलाएं इस संकट से निपटने में सरकार के भेदभावपूर्ण कदमों को लेकर एकजुट हो रही हैं।

महिला कार्यकर्ताओं को अपने सुरक्षात्मक सूट को संरक्षित रखने के लिए शौचालयों का इस्तेमाल न करने के लिए कहा गया है। शंघाई निवासी 24 वर्षीय जियांग जिनजिंग ने चीन में टि्वटर की तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इस मुद्दे को उठाया और उन्हें हजारों टिप्पणियां मिल रही हैं।

सैनिटरी उत्पादों को दान देने का अभियान शुरू करने वाली जियांग ने कहा, ‘‘कई महिला चिकित्सा कर्मी संदेश भेज रही हैं कि माहवारी के कारण उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं।’’ एक महिला ने उन्हें बताया, ‘‘सुरक्षात्मक सूट को पहनकर दिनभर खा या पी भी नहीं सकते, सैनिटरी नैपकिन बदलने की बात ही छोड़िए।’’

उनके प्रयासों के चलते कई लोग और कंपनियां आगे आई हैं और अब 600,000 से अधिक सैनिटरी पैड और माहवारी से बचाव वाले अंतर्वस्त्र भेज रहे हैं जिन्हें लंबे समय तक के लिए पहना जा सकता है। जियांग ने बताया कि कुछ अस्पताल के अधिकारियों ने सैनिटरी पैड दान देने से इनकार कर दिया क्योंकि वे ‘‘इस मुद्दे को लेकर पर्याप्त जागरूक’’ नहीं हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल