इस देश में 2.7 करोड़ से अधिक लोग कर रहे हैं भीषण भुखमरी का सामना, संयुक्त राष्ट्र ने किया आगाह

By भाषा | Published: April 7, 2021 09:23 AM2021-04-07T09:23:54+5:302021-04-07T09:50:24+5:30

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार कांगो में 2.7 करोड़ से अधिक लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं। यूएन के अनुसार इसमें करीब 70 लाख लोग आपात स्थिति में हैं।

Congo: Over 2.7 crore citizens facing severe hunger: UN | इस देश में 2.7 करोड़ से अधिक लोग कर रहे हैं भीषण भुखमरी का सामना, संयुक्त राष्ट्र ने किया आगाह

कांगो में भुखमरी से पैदा हुए मुश्किल हालात (फाइल फोटो)

Highlightsअफ्रीकी देश कांगो में भुखमरी की मार, 2.7 करोड़ से अधिक लोग मुश्किल मेंकांगो की कुल जनसंख्या 8.7 करोड़ है, यूएन के अनुसार 70 लाख लोग भुखमरी को लेकर आपात स्थिति में हैं

संयुक्त राष्ट्रसंयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि कांगो में 2.7 करोड़ से अधिक लोग भीषण भुखमरी से जूझ रहे हैं जो संघर्षरत अफ्रीकी देश की अनुमानित 8.7 करोड़ की आबादी का तकरीबन एक तिहाई हिस्सा है।

संयुक्त राष्ट्र की दो एजेंसियों खाद्य एवं कृषि संगठन और विश्व खाद्य कार्यक्रम ने मंगलवार को कहा कि जो लोग भीषण भुखमरी का सामना कर रहे हैं उनमें से 70 लाख लोग आपात स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा कि करीब 2.7 करोड़ कांगो नागरिकों की जिंदगियां बचाने के लिए फौरन कदम उठाने की आवश्यकता है।

कांगो में विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रतिनिधि पीटर मुसोको ने कहा, ‘‘पहली बार हम इतनी बड़ी आबादी का विश्लेषण कर पाए और इससे हमें कांगो गणराज्य में खाद्य असुरक्षा की असली तस्वीर सामने लाने में मदद मिली।’’

दोनों एजेंसियों के अनुसार सबसे प्रभावित लोगों में विस्थापित, शरणार्थी, बाढ़, भूस्खलन, आग तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोग तथा शहरी और आसपास के इलाकों के गरीब लोग शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगो में एक के बाद एक संघर्ष खत्म होने के बाद उस पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इन संघर्षों ने साल 2002 तक मध्य अफ्रीकी देश को काफी हद तक तबाह कर दिया। देश के खनिज संपन्न पूर्वी सीमा क्षेत्र में हिंसा की छिटपुट घटनाएं अब भी होती रहती हैं।

Web Title: Congo: Over 2.7 crore citizens facing severe hunger: UN

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे