लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Day 2020: जानिए क्यों मनाया जाता है राष्ट्रमंडल दिवस, क्या है इसका इतिहास

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 24, 2020 11:41 IST

भारत समेत कई देशों में 24 मई को राष्ट्रमंडल दिवस (Commonwealth Day) के रूप में मनाया जाता है। जानिए कि आखिर ये दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका इतिहास क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रमंडल दिवस उन सभी देशों द्वारा मनाया जाता है, जहां कभी ब्रिटिश साम्राज्य का शासन हुआ करता था।राष्ट्रमंडल दिवस रानी विक्टोरिया की जन्म तिथि पर मनाया जाता है, जिनका जन्म 24 मई, 1819 को हुआ था।

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल दिवस (Commonwealth Day) हर साल 24 मई को मनाया जाता है। यह दिन उन सभी देशों द्वारा मनाया जाता है, जहां कभी ब्रिटिश साम्राज्य का शासन हुआ करता था। भारत भी इसमें से एक है, इसलिए यहां भी ये राष्ट्रमंडल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रमंडल दिवस रानी विक्टोरिया की जन्म तिथि पर मनाया जाता है, जिनका जन्म 24 मई, 1819 को हुआ था।

राष्ट्रमंडल दिवस का इतिहास

-राष्ट्रमंडल दिवस को पहले एम्पायर डे के रूप में नामित किया गया था, जिसे साल 1916 के बाद से रानी विक्टोरिया के जन्म के उत्सव के रूप में मनाया जाने लगा।

-साल 1916 में लॉर्ड मेथ ने राष्ट्रमंडल के सभी देशों में साम्राज्य दिवस के उत्सव को बढ़ाया। इस प्रकार यह इतिहास की एक बड़ी घटना बन गई।

-साल 1958 में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री हेरोल्ड मैकमिलन ने संसद में घोषणा की थी कि साम्राज्य दिवस को अब राष्ट्रमंडल दिवस के नाम से जाना जाएगा। 

-कॉमनवेल्थ का ब्रिटेन के कुछ सांस्कृतिक लिंक, सामान्य कानूनी प्रणालियों और व्यापारिक प्रक्रियाओं के साथ एक साझा इतिहास रहा है।

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रमंडल दिवस?

-राष्ट्रमंडल दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य एकता को स्थापित करना और मानवता को बढ़ावा देने का है।

-राष्ट्रमंडल दिवस स्वतंत्रता की भावना, न्याय और सहिष्णुता के आदर्शों के लिए भावना की एकता का प्रतीक है।

कहां-कहां मनाया जाता है?

-राष्ट्रमंडल दिवस दुनिया भर में विभिन्न तिथियों में मनाया जाता है।

-यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा मार्च के दूसरे सोमवार को राष्ट्रमंडल दिवस के रूप में मनाते हैं, जबकि भारत और बेलीज जैसे देशों के साथ 24 मई को राष्ट्रमंडल दिवस मनाते हैं।

-प्रत्येक वर्ष राष्ट्रमंडल दिवस की एक थीम होती है और इस दिन को इस तरह से यूके और बाकी कॉमनवेल्थ देशों में इस विषय को सम्मान देने और विकसित करने के लिए मनाया जाता है।

-'एक सामान्य भविष्य का उद्धार' राष्ट्रमंडल दिवस 2020 की थीम है।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सब्रिटेनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!