लाइव न्यूज़ :

तुर्की के नेतृत्व वाले बलों के साथ हुई झड़प, चार सीरियाई सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: November 10, 2019 12:30 IST

ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि चार सीरियाई सैनिक मारे गए हैं और एक जनरल और एक चिकित्सा सहायक घायल हुए हैं। वहीं कुर्दिश समाचार एजेंसी ‘हवार’ ने बताया कि सरकार के पांच सैनिक मारे गए हैं और 26 अन्य घायल हुए हैं। 

Open in App

पूर्वोत्तर सीरिया में शनिवार को सीरियाई सरकार के सैनिकों और तुर्की के नेतृत्व वाले बलों में हुई भीषण झड़प में कम से कम चार सीरियाई सैनिक मारे गए। देश की सरकारी मीडिया और विपक्ष के युद्ध निगरानी संगठन ने इसकी जानकारी दी। तुर्की ने नौ अक्टूबर से कुर्द लड़ाकों की अगुवाई वाले सीरियाई लोकतांत्रिक बलों (एसडीएफ) को निशाना बनाया था।

सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के अमेरिका के फैसले के बाद तुर्की ने सीमा पर कुर्द लड़ाकों पर हमला किया था। इराक के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन सीरिया से लगती अपनी सीमा पर 30 किलोमीटर का ‘बफर जोन’ बनाना चाहते हैं।

वह एसडीएफ को दूर रखना चाहते हैं और तुर्की की धरती पर मौजूद 36 लाख अरब सीरियाई शरणार्थियों के एक हिस्से के लिए एक पुनर्वास क्षेत्र बनाना चाहते हैं। ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स‘ और ‘सना’ के अनुसार सरकारी सीरियाई टीवी चैनल का कैमरामैन भी हमले में घायल हो गया।

ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि चार सीरियाई सैनिक मारे गए हैं और एक जनरल और एक चिकित्सा सहायक घायल हुए हैं। वहीं कुर्दिश समाचार एजेंसी ‘हवार’ ने बताया कि सरकार के पांच सैनिक मारे गए हैं और 26 अन्य घायल हुए हैं। 

टॅग्स :तुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

विश्वभारत में नफरत फैलाने वालों के साथ तुर्किये का संबंध? आरोपों को तुर्किये ने किया खारिज, बताया भ्रामक

विश्वUN में तुर्किये के राष्ट्रपति ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, पाकिस्तान का किया सर्मथन

भारततुर्किये को एक और झटका, मुंबई नगर निकाय ने रोबोटिक ‘लाइफबॉय’ खरीदने की योजना रद्द की, करोड़ों का नुकसान

विश्वVIDEO: तुर्की में हिरासत में लिया गया भारतीय यूट्यूबर, तुर्की की महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी का लगा आरोप

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल