लाइव न्यूज़ :

बाइडन की ओर से जलवायु पर बुलाए गए सम्मेलन में शामिल होंगे चिनफिंग

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:06 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 21 अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जलवायु के मुद्दे पर बुलाए गए सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शामिल होंगे।

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के कई नेता भी शामिल होंगे।

चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि बाइडन के न्योते पर राष्ट्रपति चिनफिंग बीजिंग से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सम्मेलन में बृहस्पतिवार को शामिल होंगे और ‘ महत्वपूर्ण भाषण’ देंगे।

व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक बाइडन ने 22 अप्रैल को शुरू हो रहे इस दो दिवसीय सम्मेलन के लिए मोदी सहित विश्व के 40 नेताओं को आमंत्रित किया है। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन को रोकने की आवश्यकता और आर्थिक लाभ को रेखांकित किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि इस साल नवंबर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) के रास्ते में यह मील का पत्थर साबित होगा।

चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि सम्मेलन में चिनफिंग को आमंत्रित करना चीन-अमेरिका रिश्तों के लिए सकारात्मक संदेश है जिनके बीच शिंजियांग, हांगकांग और ताइवान के मुद्दे पर तनाव बढ़ रहा है।

चीनी राष्ट्रपति के सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मेलन में भाषण की पुष्टि होने के एक दिन बाद की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला