लाइव न्यूज़ :

गुस्ताखी से बाज नहीं आया चीन! अरुणाचल बॉर्डर पर चुपके से बनाया निगरानी पोस्ट, तस्‍वीर से हुआ खुलासा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: March 31, 2018 20:54 IST

डोकलाम सीमा पर भले चीन ने ऊपरी तौर समझौते की घोषणा कर दी हो, लेकिन वह सीमा पर गुस्ताखी करने से बाज नहीं आ रहा।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मार्चः पिछले साल डोकलाम मामले पर भारत चीन में युद्ध होते-होते बचा था। तब चीन ने आगे बढ़कर समझौता किया ‌था। लेकिन भारत के साथ चीन की गुस्ताखियां कम नहीं हो रही हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से शनिवार को जारी की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमाओं पर गैरजरूरी रूप से निगरानी पोस्ट बना ली है।

चीन की ये निगरानी पोस्ट पूरी तरह से तकनीकी से लैस है। इतना ही नहीं पोस्ट को देश से जोड़ने के लिए चीनी सेना ने दूरसंचार टावर भी गाड़ लिए हैं। जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के किबिथू के पास चीन की टाटू की सीमा में चीन ने अपने निगरानी पोस्ट तैयार किए हैं। तस्वीरों में वहां के टेलीकम्‍युनिकेशन टावर और सर्विलांस यंत्रों से लैस ऑब्‍जर्वेशन पोस्‍ट को साफ देखा जा सकता है।

चीन में लापता दर्ज किए गए भारतीय व्यक्ति का पता चला, वह कल लौटेंगे

कारोबार के सिलसिले में यात्रा के दौरान मध्य चीन में लापता हुए एक भारतीय व्यक्ति का पता लगा लिया गया है और उनके कल मुंबई लौटने की उम्मीद है। उनके परिवार के सदस्यों ने आज यह जानकारी दी।

दक्षिण मुंबई के डोंगरी निवासी तबरेज अकबरली बाना जेवरात के कारोबार के सिलसिले में चीन के झेंगियांग प्रांत गए थे। भुगतान के एक विवाद को लेकर स्थानीय कारोबारियों ने उन्हें कथित तौर पर अगवा कर लिया था।

शंघाई स्थित भारतीय अधिकारियों ने चीन सरकार से मंगलवार को उनके बारे में ब्योरा मांगा था। बाना के ससुर जिगर अब्बास(53) ने पीटीआई भाषा को बताया कि यह गलत पहचान का मामला है। स्थानीय कारोबारियों ने बाना को एक अन्य व्यक्ति समझ लिया जिनके साथ भुगतान को लेकर उनका विवाद था।

गौरतलब है कि वह 23 मार्च को यीवु के एक बाजार से लापता हो गए थे। उस दिन से उनसे फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट