लाइव न्यूज़ :

चीन के सरकारी मीडिया ने ताइवान को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री के हालिया कदमों पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: January 10, 2021 19:04 IST

Open in App

बीजिंग, 10 जनवरी (एपी) चीन के सरकारी मीडिया ने ताइवान को लेकर हाल ही में ट्रंप प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो पर निशाना साधा और उन पर ''चीन-अमेरिका संबंधों पर दीर्घकालिक प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले कदम भड़काने की कोशिश करने'' का आरोप लगाया।

सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के एक लेखक ने रविवार को कहा कि अमेरिकी सरकार के शीर्ष अधिकारियों और उनके ताइवानी समकक्षों के बीच संपर्कों के बाबत लंबे समय से लागू प्रतिबंधों को हटाया जाना यह दर्शाता है कि पोम्पियो '' केवल गैर-कानूनी टकरावों को भड़काने में रुचि रखते हैं और वैश्विक शांति में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।''

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अंग्रेजी भाषा के चैनल सीजीटीएन द्वारा ऑनलाइन साझा किए गए भाषण में आरोप लगाया गया कि पोम्पियो की यह घोषणा अमेरिका के अगले प्रशासन को ''नुकसान पहुंचाने का एक कायराना कृत्य है।''

इसके मुताबिक, '' ट्रंप प्रशासन द्वारा सत्ता छोड़ने से पहले अपने प्रयासों के तहत चीन के साथ एक खतरनाक लाल रेखा पार की गई है और ऐसा नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के सत्ता संभालने के चंद दिन पहले किया गया है।''

बाइडेन 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि चीन के लिए ताइवन एक संवेदनशील मुद्दा है। चीन इस स्वायत्त क्षेत्र पर अपना दावा जताता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना