लाइव न्यूज़ :

गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में चीनी-ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 8, 2021 16:49 IST

Open in App

कैनबरा, आठ फरवरी (एपी) चीन ने चाइना सेंट्रल टेलीविजन के अंग्रेजी भाषा के चैनल सीजीटीएन की चीन में पैदा हुई ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को सरकारी गोपनीय जानकारी साझा करने के संदेह में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्री मेरिसे पेन ने एक बयान में कहा है कि चेंग लेई को आपराधिक मामले की जांच और छह महीने तक हिरासत में रखने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

बयान में कहा गया है, ''ऑस्ट्रेलिया सरकार चेंग की हिरासत को लेकर अपनी चिंताओं से नियमित रूप से उच्च स्तर के अधिकारियों को अवगत कराती रही है, जिसमें हिरासत में उनके स्वास्थ्य और हालत की चिंता शामिल है। ''

पेन ने कहा, ''हम अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार न्याय के बुनियादी मानकों, प्रक्रियात्मक निष्पक्षता और मानवीय व्यवहार की उम्मीद करते हैं। ''

चीन के विदेश मंत्रालय ने चेंग की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करने देने की ''पूरी गारंटी'' दी गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेंग वेनबिन ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि ऑस्ट्रेलिया चीन की न्यायिक संप्रभुता का सम्मान करेगा और मामलों को संभालने की कानून आधारित प्रक्रिया में किसी भी तरह के हस्तक्षेप से परहेज करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर