लाइव न्यूज़ :

चीन तेजी से जमा कर रहा है परमाणु हथियार, 2030 तक 1000 हो जाएगी इसकी संख्या, पेंटागन की रिपोर्ट में दावा

By भाषा | Updated: November 4, 2021 20:28 IST

पेंटगन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन तेजी से अपनी परमाणु ताकत के विस्तार के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है।

Open in App

वाशिंगटन: चीन अपने परमाणु अस्त्रों के भंडार में तेजी से बढ़ोतरी कर रहा है और साल 2030 तक उसके उस पास मौजूद परमाणु हथियारों की संख्या कम से कम 1000 तक पहुंच सकती है। पेंटगन की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

इसमें कहा गया है कि चीन अपनी भू, समुद्री और वायु आधारित परमाणु क्षमता प्रणाली की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है और अपनी परमाणु ताकत के विस्तार के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। यह रिपोर्ट उस वक्त आई है जब ताइवान समेत कई मुद्दों को लेकर अमेरिका और चीन के संबंधों में तनाव है।

पेंटागन का नया आकलन पिछले साल की उसकी रिपोर्ट के मुकाबले बहुत ज्यादा है क्योंकि पिछली रिपोर्ट में उसने कहा था कि एक दशक के भीतर बीजिंग के परमाणु अस्त्रों की संख्या करीब 400 हो सकती है।

उसने कहा कि चीन अत्याधुनिक रिएक्टर और पुनसंवर्धन सुविधाओं का निर्माण कराकर प्लूटोनियम के निर्माण एवं इसे पृथक करने की क्षमता बढ़ा रहा है तथा इसके माध्यम से अपने परमाणु शक्ति के विस्तार में सहयोग ले रहा है।

इस रिपोर्ट में ताइवान, भारत के खिलाफ चीन के आक्रामक रुख तथा इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन और वियतनाम के विरुद्ध बीजिंग के कड़ा रुख रखने को लेकर चिंता जताई गई है।

पेंटागन का कहना है कि साल 2027 तक चीन के पास 700 तक परमाणु अस्त्र हो सकते हैं तथा बीजिंग का इरादा 2030 तक 1000 परमाणु हथियार रखने का है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अत्याधुनिक तकनीक का महारथी बनने और नवोन्मेष में वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए आक्रमक ढंग से आगे बढ़ रहा है।

 

टॅग्स :चीनअमेरिकाPentagon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."