लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की सच्चाई छुपाने और लोगों को गुमराह करने के लिए चीन ने दिए ट्रोल्स को पैसे, रिपोर्ट में सामने आई बात

By स्वाति सिंह | Updated: December 21, 2020 15:37 IST

चीनी अधिकारियों ने सरकार की लाइन पर चलने वाली खबरों को सोशल मीडिया पर फैलाने के लिए ट्रोल्स को पैसे दिए और खिलाफ बोलने वाली आवाजों को दबाने के लिए सुरक्षाबलों का इस्तेमाल किया।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने कोरोना वायरस के बारे में सच्चाई छुपाने और लोगों को गुमराह करने के लिए पैसे दिए थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी अधिकारियों ने कोविड-19 पर अपने लिए 'असुविधाजनक खबरों' को दबाने के लिए काफी मेहनत की थी।कोविड पर जानकारी छुपाने के लिए चीन की अमेरिका और दूसरे देशों ने आलोचना की है

वॉशिंगटन: चीन ने कोरोना वायरस के बारे में सच्चाई छुपाने और लोगों को गुमराह करने के लिए पैसे दिए थे। एक रिपोर्ट इस बात का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह करने के लिए चीनी अधिकारियों की ओर से स्थानीय प्रोपगैंडा वर्करों और ऐसे आउटलेट्स को खुफिया निर्देश मिले हुए थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी अधिकारियों ने कोविड-19 पर अपने लिए 'असुविधाजनक खबरों' को दबाने के लिए काफी मेहनत की थी।

न्यूयॉर्क टाइम्स और एक नॉन-प्रॉफिट इन्वेस्टीगेटिव न्यूजरूम ProPublica में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी अधिकारियों ने सरकार की लाइन पर चलने वाली खबरों को सोशल मीडिया पर फैलाने के लिए ट्रोल्स को पैसे दिए और खिलाफ बोलने वाली आवाजों को दबाने के लिए सुरक्षाबलों का इस्तेमाल किया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन अधिकारियों ने कोरोना आउटब्रेक की चेतावनी देने वाले डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत की खबर के पुश नॉटिफिकेशन अलर्ट को यूजर तक न भेजने के आदेश दिए थे। ये वही डॉक्टर हैं जिनकी कोरोना से मौत हो गई थी। इसके अलावा इन अधिकारियों ने सोशल मीडिया को ट्रेडिंग टॉपिक्स से दिए और धीरे-धीरे डॉक्टर का नाम गायब करने के निर्देश दिए थे और ध्यान भटकाने वाले मुद्दों को इसकी जगह पर बढ़ावा देने वालों को एक्टिवेट किया था।

बता दें कि कोविड पर जानकारी छुपाने के लिए चीन की अमेरिका और दूसरे देशों ने आलोचना की है, लेकिन रिपोर्ट में डॉक्यूमेंट के हवाले से बताया गया है कि चीन ने वायरस को कम खतरनाक दिखाने और अपनी अथॉरिटी को सक्षम दिखाने के लिए मीडिया को मैनिपुलेट किया था।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना