लाइव न्यूज़ :

चीन: कोरोना वायरस से बच्ची और उसकी मां का सफलापूर्वक उपचार,  67 दिन तक अस्पताल में चलता रहा इलाज 

By भाषा | Updated: February 15, 2020 19:00 IST

बच्ची में भी नाक बहने और खांसी के लक्षण मिले और बाद में दो फरवरी को उसे कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जिसके बाद उसे और माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजियांग केवल 55 दिन की थी जब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।रिपोर्ट में बच्चे के पिता की स्वास्थ्य स्थिति का जिक्र नहीं किया गया है।

चीन के गुइझोउ प्रांत में कोरोना वायरस से संक्रमित 67 दिन की बच्ची और उसकी मां को सफलतापूर्वक उपचार के बाद शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जियांग उपनाम वाली बच्ची माता-पिता के साथ 16 जनवरी को वसंत महोत्सव की छुट्टियों में मध्य चीन के हुबेई प्रांत आयी थी।

हुबई कोरोना वायरस महामारी का केंद्र है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक 25 जनवरी को जियांग के माता-पिता के गुइझोउ लौटने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बच्ची में भी नाक बहने और खांसी के लक्षण मिले और बाद में दो फरवरी को उसे कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जिसके बाद उसे और माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जियांग केवल 55 दिन की थी जब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘विशेषज्ञों और चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा 13 दिनों के उपचार के बाद जियांग ठीक हुई। उसे दो जांचों में संक्रमण मुक्त पाया गया।’’ रिपोर्ट की मुताबिक, जियांग की मां को भी इसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

रिपोर्ट में बच्चे के पिता की स्वास्थ्य स्थिति का जिक्र नहीं किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण शनिवार तक चीन में 1,523 लोगों की मौत हो चुकी है और 66,000 से अधिक मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल