लाइव न्यूज़ :

चीन में नहीं थम रहा कुदरत का कहर, साल भर में छठे तूफान 'इन-फा' ने दी दस्तक, हेनान में बाढ़ से अब तक 63 की मौत

By अभिषेक पारीक | Updated: July 25, 2021 21:31 IST

चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में रविवार को तूफान ‘इन-फा’ ने दस्तक दी। वहीं, हेनान प्रांत में भारी बारिश की वजह से आई अभूतपूर्व बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में तूफान ‘इन-फा’ ने दस्तक दी। यह साल भर में छठा तूफान है। हेनान प्रांत में भारी बारिश की वजह से आई अभूतपूर्व बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई।चीन की सेना ने बढ़ते पानी के रुख को मोड़ने के लिए एक क्षतिग्रस्त बांध को उड़ा दिया है। 

चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में रविवार को तूफान ‘इन-फा’ ने दस्तक दी। वहीं, हेनान प्रांत में भारी बारिश की वजह से आई अभूतपूर्व बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई। स्थानीय आपदा नियंत्रण मुख्यालय ने बताया कि तूफान ने झोउशान शहर के पुतुओ जिले में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दस्तक दी। यह इस साल आने वाला छठा तूफान है। 

मौसम विभाग के अधिकारियों ने पूर्वानुमान जताया है कि तूफान झेजियांग के जियाशिंग शहर और जियांगसू प्रांत के किडोंग शहर के बीच तटीय इलाकों में रविवार को दोबारा दस्तक देगा। इस बीच, 21 जुलाई को हेनान प्रांत में आई अभूतपूर्व बाढ़ में मरने वालों की संख्या 63 हो गई है और पांच लोग अभी भी लापता है। 

मृतकों में 12 वे लोग शामिल हैं, जो प्रांतीय राजधानी झेंगझोउ में एक मेट्रो ट्रेन और एक सुरंग में पानी में भरने से उसमें डूब गए थे। चीन की सेना ने हेनान में 1,000 वर्षों में हुई सबसे भारी वर्षा के बाद नदी में बढ़ते पानी का रुख मोड़ने के लिए एक क्षतिग्रस्त बांध को उड़ा दिया। 

प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार, हेनान प्रांत में मूसलाधार बारिश से लगभग 30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और कुल 3,76,000 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि आठ हजार से ज्यादा सैन्य कर्मी झेंगझोउ शहर के खतरे वाले 10 विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला