लाइव न्यूज़ :

चीन ने अंतरिक्ष में भेजा एक और सैटेलाइट, वहीं 'चेंग'ई 4' मिशन ने चांद पर खोज निकाला 'जेल' जैसा पदार्थ

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 25, 2019 15:29 IST

चीन अपने इस नए सैटेलाइट का इस्तेमाल मुख्य तौर पर वायुमंडल, समुद्री पर्यावरण, अंतरिक्ष पर्यावरण और आपदा नियंत्रण के अलावा अन्य वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने पार्यावरण संबंधी खोज के लिए अंतरिक्ष की तय कक्षा में एक और सैटेलाइट भेजा है।नए सैटेलाइट का इस्तेमाल मुख्य तौर पर वायुमंडल, समुद्री पर्यावरण, अंतरिक्ष पर्यावरण और आपदा नियंत्रण के अलावा अन्य वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए होगा।चीन चेंग'ई 4 रोबोटिक अंतरिक्ष यान के रोवर को चांद पर रहस्यमयी पदार्थ मिला है।

चीन ने पार्यावरण संबंधी खोज के लिए बुधवार (24 सितंबर) को अंतरिक्ष की तय कक्षा में एक और सैटेलाइट भेजा है। चीनी सैटेलाइट युनहाई-1 02 को उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत के जियुक्वैन स्थित जियुक्वैन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया। चीनी वैज्ञानिकों ने इस सैटेलाइट को अपने 'लॉन्ग-2डी कैरियर रॉकेट' के जरिये लॉन्च किया। चीन अपने इस नए सैटेलाइट का इस्तेमाल मुख्य तौर पर वायुमंडल, समुद्री पर्यावरण, अंतरिक्ष पर्यावरण और आपदा नियंत्रण के अलावा अन्य वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए करेगा। 

यह सैटेलाइट लॉन्च चीन के गोबी रेगिस्तान स्थित केंद्र से किया गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बीजिंग के समय के मुताबिक, सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर सैटेलाइट लॉन्च किया गया। 

चीन एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन के स्पेसफ्लाइट टेक्नोलॉजी की शंघाई अकादमी ने सैटेलाइट और उसे ले जाने वाले कैरियर, दोनों को विकिसत किया है। चीन के लॉन्ग मार्च कैरियर रॉकेट सीरीज का यह 313वां मिशन लॉन्च था। 

चीन चेंग'ई 4 रोबोटिक अंतरिक्ष यान के रोवर को चांद पर मिला रहस्यमयी पदार्थ

चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़ी एक और खबर है। चीन ने अपने चंद्र मिशन के दूसरे चरण में चेंग'ई 4 रोबोटिक अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था। इसी वर्ष 3 जनवरी ने यह चंद्रमा के दूरस्थ इलाके में सफलतापूर्वक उतरा था। चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अब उन्हें सही से पता चल चुका है कि उनका अंतरिक्ष यान चांद पर किस जगह उतरा था।

स्पेस डॉट कॉम के मुताबिक, वैज्ञानिकों का दावा है कि अब सैटेलाइट ने चांद से किसी रहस्यमयी पदार्थ की तस्वीरें भेजी हैं। चीनी वैज्ञानिकों के मुताबिक, मिशन के यूटू नामक रोवर ने चांद के दूरस्थ इलाके से एक बड़े गड्ढे के अंदर 'जेल' जैसे दिखने वाले एक असामान्य पदार्थ की तस्वीर भेजी है।

टॅग्स :चीनचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?