लाइव न्यूज़ :

चीन ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मदद की पहली खेप भेजी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:35 IST

Open in App

बीजिंग, 30 सितंबर चीन ने अफगानिस्तान में तालिबान की अंतरिम सरकार को तीन करोड़ दस लाख डॉलर की मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी है जिसमें कंबलों और जैकेट जैसी आपातकालीन आपूर्ति शामिल है।

सरकार संचालित समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार चीन द्वारा भेजी गई मदद बुधवार रात काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।

अफगानिस्तान में चीन के राजदूत वांग यू और अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के शरणार्थी मामलों के कार्यवाहक मंत्री खलील उर रहमान हक्कानी ने हवाई अड्डे पर मदद मिलने संबंधी समारोह में शिरकत की।

वांग ने कहा कि अनेक कठिनाइयों के बावजूद चीन कम समय में अफगानिस्तान के लिए आपातकालीन मानवीय सहायता जुटाने में सफल रहा है जिसमें जैकेट, कंबल और सर्दियों में काम आने वाली अन्य चीजें शामिल हैं जिनकी अफगान लोगों को तत्काल जरूरत है।

हक्कानी ने मदद उपलब्ध कराने के लिए चीन का धन्यवाद व्यक्त किया और उसे अच्छा मित्र एवं अच्छा पड़ोसी बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?