लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर चीन पा रहा है धीरे-धीरे काबू, लगातार दूसरे दिन कोई घरेलू मामला नहीं, राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने की जंग तेज करने की अपील

By भाषा | Updated: March 20, 2020 10:15 IST

Covid-19: चीन ने पिछले तीन महीनों में कोविड-19 को फैलने से रोकने में अपने प्रयासों में बुधवार को अहम प्रगति की थी जब इस जानलेवा विषाणु का एक भी मामला सामने नहीं आया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का केंद्र रहे चीन में लगातार दूसरे दिन इस जानलेवा विषाणु का कोई घरेलू मामला सामना नहीं आया।चीन में तीन और लोगों की मौत के साथ देश में मृतकों की संख्या 3,248 पर पहुंच गई।

कोरोना वायरस का केंद्र रहे चीन में लगातार दूसरे दिन इस जानलेवा विषाणु का कोई घरेलू मामला सामना नहीं आया। हालांकि तीन और लोगों की मौत के साथ देश में मृतकों की संख्या 3,248 पर पहुंच गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कहा कि चीन में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण का कोई घरेलू मामला दर्ज नहीं किया गया।

चीन ने पिछले तीन महीनों में कोविड-19 को फैलने से रोकने में अपने प्रयासों में बुधवार को अहम प्रगति की थी जब इस जानलेवा विषाणु का एक भी मामला सामने नहीं आया। बहरहाल, एनएचसी ने शुक्रवार को कहा कि उसे बृहस्पतिवार को चीन में कोविड-19 के 39 नए मामले मिले लेकिन यह सभी विदेशों से आए मामले हैं।

इसके साथ ही आयातित मामलों की संख्या 228 पर पहुंच गई है। इनमें से 14 मामले ग्वांगडोंग प्रांत, आठ शंघाई, छह बीजिंग और तीन फुजियान प्रांत में आए। तिआनजिन, लियोनिंग, हेलोंगजियांग, झेलियांग, शानडोंग, ग्वांग्शी, सिचुआन और गान्सू प्रांत में एक-एक मामला दर्ज किया गया।

एनएचसी ने बताया कि चीन में बृहस्पतिवार तक संक्रमित मामलों की संख्या 80,967 पर पहुंच गई। इसमें बीमारी से मरने वाले 3,248 लोग भी शामिल हैं, 6569 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है और 71,150 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच, सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को राष्ट्रपति शी जिनफिंग के हवाले से कहा कि चीन जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को तेज करने के लिए ‘‘सभी दूसरे देशों के साथ काम’’ करने के लिए तैयार है।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, शी ने देर रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर की बातचीत में यह कहा। चीनी नेता ने कहा कि बीजिंग वैश्विक जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए रूस और सभी अन्य देशों के साथ समन्वित प्रयास करने का इच्छुक है।

शिन्हुआ ने शी के हवाले से कहा, ‘‘चीन के पास इस वैश्विक महामारी पर जीत हासिल करने के लिए विश्वास, क्षमता और दृढ़ निश्चय है।’’ गौरतलब है कि यह बीमारी 158 देशों में फैल चुकी है। चीन की फौरन हरकत में न आने और बीमारी फैलने के बारे में पर्याप्त सूचना का खुलासा न करने के लिए आलोचना की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘निश्चित तौर पर उन्होंने जो किया उसके लिए दुनिया बड़ी कीमत चुका रही है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल