लाइव न्यूज़ :

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्वीकार किया पीएम मोदी का न्योता, आगले साल आएंगे भारत

By भाषा | Updated: June 10, 2018 16:55 IST

दोनों नेताओं ने वुहान में करीब छह सप्ताह पहले हुई अभूतपूर्व अनौपचारिक मुलाकात से द्विपक्षीय संबंधों में आयी गति को आगे बढ़ाते हुए भारत और चीन के लोगों के बीच आपसी सहयोग को बढाने के लिए एक नया तंत्र विकसित करने का निर्णय लिया। 

Open in App

चिंगदाओ, 10 जून: द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति को आगे ले जाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आज( 9जून)  विस्तृत वार्ता की। जिसमें दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रखने के साथ ही अगले वर्ष भारत में अनौपचारिक वार्ता करने पर सहमति जतायी।दोनों नेताओं ने वुहान में करीब छह सप्ताह पहले हुई अभूतपूर्व अनौपचारिक मुलाकात से द्विपक्षीय संबंधों में आयी गति को आगे बढ़ाते हुए भारत और चीन के लोगों के बीच आपसी सहयोग को बढाने के लिए एक नया तंत्र विकसित करने का निर्णय लिया।  यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई और इसमें द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा हुई जिसमें दोनों देशों द्वारा डोकलाम गतिरोध तथा कई अन्य मसलों से प्रभावित उनके संबंधों में विश्वास बहाल करने का संकल्प प्रतिबिंबित हुआ। 

SCO Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में ब्रह्मपुत्र पर चीन के साथ अहम करारबैठक के बाद मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘इस साल के एससीओ के मेजबान राष्ट्रपति शी जिनपिंग  से आज शाम मुलाकात हुई। हमने द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। हमारी बातचीत भारत-चीन मित्रता में नई शक्ति प्रदान करेगी।’’ चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने शी के हवाले से कहा कि चीन आपसी राजनीतिक विश्वास निरंतर बढाने तथा सभी मुद्दों पर आपसी लाभकारी सहयोग करने हेतु वुहान बैठक को ‘‘नए शुरुआती बिन्दु’’ के तौर पर लेने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को इच्छुक है ताकि चीन-भारत संबंधों को बेहतर एवं गतिशील तरीके से आगे बढाया जा सके।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजी जिनपिंगचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा