लाइव न्यूज़ :

China Plane Crash: हादसे के 18 घंटे बाद 132 सवार में से कोई जीवित नहीं मिला, विमान बनानेवाली कंपनी करेगी जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2022 11:59 IST

बोइंग 737-800 को बोइंग मैक्स के विपरीत सबसे सुरक्षित कहा जाता है। जिसे कुछ साल पहले कई दुर्घटनाओं के बाद वैश्विक स्तर पर लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग 737-800 को सबसे सुरक्षित कहा जाता थासोमवार को दक्षिणी चीन में 29 हजार फीट पर क्रैश हो गया थाविमान में कुल 132 यात्री सवार थे इनमें से अभी तक कोई जीवित नहीं मिला है

चीनः सोमवार को चीनी विमान बोइंग 737-80 क्रैश हो गया। हादसे के 18 घंटे बाद भी मलबे में कोई भी जीवित नहीं मिला है। विमान उड़ान भरने के बाद लगभग 29,000 फीट की ऊंचाई पर क्रैश हो गया था। इसके बाद विमान में लगी आग इतनी बड़ी थी कि इसे नासा की सैटेलाइट तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। यह देश में लगभग एक दशक में देखी गई सबसे भीषण आपदाओं में से एक माना गया है। गौरतलब है कि विमान में 132 यात्री सवार थे। इसमें 123 यात्री और 9 क्रू मैंबर सवार थे

समाचार एजेंसी एपी ने राज्य प्रसारक का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 18 घंटे बाद चीन पूर्वी विमान के मलबे में कोई भी जीवित नहीं मिला है। वहीं सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के हवाले से खबर दी गई, "विमान का मलबा घटनास्थल पर मिला था, लेकिन अब तक विमान में सवार किसी का भी पता नहीं चला है जिनसे संपर्क टूटा था।"

सोमवार को बोइंग 737-800 विमान में दोपहर 2:20 बजे के आसपास उड़ान भरने के बाद लगभग 29,000 फीट की ऊंचाई पर क्रैश हो गया था। विमान युन्नान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत कुनमिंग से गुआंगझोउ के औद्योगिक केंद्र के लिए जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा एक "ऑल-आउट रेस्क्यू ऑपरेशन" बुलाया गया था। सीसीटीवी ने अपने एक रिपोर्ट में कहा था, जांच का आदेश देते हुए राष्ट्रपति ने "दुर्घटना के कारण की पहचान करने और नागरिक उड्डयन क्षेत्र के सुरक्षा सुधार को मजबूत करने के लिए" त्वरित कार्रवाई का आह्वान किया है।

बोइंग 737-800 को बोइंग मैक्स के विपरीत सबसे सुरक्षित कहा जाता है। जिसे कुछ साल पहले कई दुर्घटनाओं के बाद वैश्विक स्तर पर लाया गया था। एयरोस्पेस फर्म ने कहा है, "हमारे तकनीकी विशेषज्ञ चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन के नेतृत्व में जांच में सहायता के लिए तैयार हैं।"

टॅग्स :चीनविमान दुर्घटनाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा