लाइव न्यूज़ :

चीन के शेनजेन शहर में लगा कोरोना लॉकडाउन, 1.7 करोड़ लोग घरों में कैद, चांगचुन और युचेंग में भी Lockdown

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2022 17:37 IST

चीन में कोविड-19 के दैनिक मामले शनिवार को दो साल में सबसे अधिक दर्ज किए गए। चीन के कई शहर में केस बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचांगचुन में चीन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पिछले शुक्रवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था। शांडोंग प्रांत के युचेंग में भी लॉकडाउन का आदेश दिया है जिसकी आबादी करीब पांच लाख है।हेबेई में 33, जियांग्सू में 23, तियानजिन में 17 और बीजिंग में 20 नए मामले आए हैं।

बीजिंगः चीन के शेनजेन शहर में फिर से कोरोना लॉकडाउन लगा दिया गया है। 1.7 करोड़ लोग घरों में कैद हो गए हैं। एएफपी एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। चीन में कोविड-19 के दैनिक मामले शनिवार को दो साल में सबसे अधिक दर्ज किए गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब दो हजार नए मामले आए हैं जिनमें बीजिंग के 20 संक्रमित शामिल हैं।

स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि चीन की मुख्य भूमि पर शनिवार को कोविड-19 के स्थानीय तौर पर संक्रमण के 1,807 नए मामले आए जबकि 131 मरीज आयातित हैं। आयोग ने बताया कि स्थानीय संक्रमण के जो नए मामले आए हैं उनमें 1,412 मरीज जिलीन प्रांत के हैं जहां की राजधानी चांगचुन में चीन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पिछले शुक्रवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था।

इस शहर में करीब 90 लाख आबादी रहती है। प्रशासन ने चांगचुन के अलावा हाल में शांडोंग प्रांत के युचेंग में भी लॉकडाउन का आदेश दिया है जिसकी आबादी करीब पांच लाख है। आयोग ने बताया कि जिलीन के अलावा शांडोंग में 175, ग्वांडोंग में 62, शांक्सी में 39, हेबेई में 33, जियांग्सू में 23, तियानजिन में 17 और बीजिंग में 20 नए मामले आए हैं।

इस बीच, हांगकांग में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है जहां पर अधिकारियों ने कोविड-19 के 27,647 नए मामलों की पुष्टि की है। ब्रिटेन के पूर्व उपनिवेश हांगकांग में और 87 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक यहां 3,729 लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा