लाइव न्यूज़ :

चीन में बैंक कंगाल! लोगों को पैसे निकालने से रोकने के लिए खड़े कर दिए गए टैंक, जानिए क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 15:27 IST

चीन के हेनान प्रांत में बैंकों से अपने पैसे निकालने को लेकर लोगों और पुलिस के बीच कई हफ्तों से झड़प चल रही है। इस बीच अब लोगों को डराने के लिए सड़कों पर टैंक तैनात कर दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के हेनान प्रांत में बैंकों से बचत पैसे निकालने को लेकर हिंसक प्रदर्शन और झड़प की खबरें।लोगों का कहना है कि इस साल अप्रैल से बैंकों से अपनी बचत राशि को निकालने से उन्हें रोका जा रहा है।इस बीच चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के टैंकों को प्रदर्शनकारियों को डराने के लिए सड़कों पर तैनात किया गया है।

झेंगझाउ: चीन की साल 1989 के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की घटना अब भी दुनिया वालों के जेहन में ताजा है। कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर चीन की सड़कों पर नजर आने लगा है। दरअसल, बैंकों में द्वारा जमा अपनी बचत को निकालने से लोगों को रोकने के लिए बख्तरबंद टैंकों को चीन की सड़कों पर उतार दिया गया है।

चीन के हेनान प्रांत में पिछले कई हफ्तों से पुलिस और लोगों के बीच झड़पें हो रही हैं। बताया जा रहा है कि ये बैंकों में पैसे जमा करने वाले लोग हैं जिन्हें इस साल अप्रैल से बैंकों से अपनी बचत राशि को निकालने से रोका जा रहा है।

इसी संदर्भ में कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के टैंकों को प्रदर्शनकारियों को डराने के लिए सड़कों पर तैनात देखा जा सकता है। बैंक जमाकर्ताओं द्वारा अपने पैसे को निकालने को लेकर प्रांत में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला, बैंक ने पैसे निकालने से क्यों रोका?

रिपोर्ट्स के अनुसार बैंकों की सुरक्षा और स्थानीय लोगों को बैंकों तक पहुंचने से रोकने के लिए ये टैंक सड़कों पर उतारे गए। दरअसल यह मामला बैंक ऑफ चाइना की हेनान शाखा से जुड़ा है। हेनान शाखा ने हाल में ऐलान किया कि जमाकर्ताओं द्वारा उनकी शाखा में रखा गया पैसा 'निवेश' है और इसे अब वापस नहीं लिया जा सकता है।

हेनान की राजधानी झेंगझाउ में एक विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा भी हुई। अधिकारियों का कहना है कि वे उन जमाकर्ताओं को टुकड़ों में पैसा जारी करना शुरू कर देंगे जिनके फंड कई ग्रामीण बैंकों द्वारा फ्रीज किए गए है। इसके तहत 15 जुलाई को पहली राशि दी जानी थी। हालांकि केवल कुछ मुट्ठी भर जमाकर्ताओं को ही अपने पैसे प्राप्त हुए। ऐसे में ये आशंका भी फैल गई है कि क्या बैंकों के पास कुछ भी पैसे बचे हैं।

बहरहाल, हो रहे प्रदर्शनों के बीच टैकों का उतारा जाना एक बार फिर तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की याद दिलाता है। वह घटना 4 जून, 1989 की थी। इस दिन चीनी नेताओं ने टैंकों और भारी हथियारों से लैस सैनिकों को बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर को खाली करने के लिए भेजा था, जहां छात्र प्रदर्शनकारी लोकतंत्र और अधिक स्वतंत्रता की मांग के लिए हफ्तों तक जमा हुए थे। इस दमनकारी कार्रवाई में सैकड़ों लोग मारे गए थे जिसकी दुनियाभर में आज भी निंदा की जाती है।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल