लाइव न्यूज़ :

चीन ने भारतीय मालवाहक जहाज को रोकने के संबंध में आरोपों से इनकार किया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 17:22 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 13 नवंबर चीन ने शुक्रवार को इनकार किया कि उसने ऑस्ट्रेलिया से कोयला लादकर आए भारतीय मालवाहक जहाज को बंदरगाह पर रोक रखा है। जहाज को वापस जाने की अनुमति देने में देरी के कारण उसके 23 सदस्य वहां फंसे हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया से कोयला की खेप को चीन लेकर आया जहाज ‘जग आनंद’ जून से ही जिंगतांग बंदरगाह पर फंसा हुआ है। आगमन के बाद जहाज के कतार में ही फंसे होने के कारण चालक दल के सदस्यों को मदद की गुहार लगानी पड़ी।

आईटीएफ-एशिया प्रशांत क्षेत्र के एक बयान के मुताबिक, नेशनल यूनियन ऑफ सीफेरर्स ऑफ इंडिया, इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन (आईटीएफ) और इंटरनेशनल मेरीटाइम आर्गेनाइजेशन ने नाविकों के लिए आवाज उठायी।

जहाज और उसके फंसे हुए चालक दल के सदस्यों के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘जहां तक मुझे पता है यह भारतीय जहाज जून से ही जिंगतांग बंदरगाह में हैं। चीन ने उसे जाने से कभी नहीं रोका। इस स्थिति का मूल कारण यह है कि वाणिज्यिक हितों के कारण मालवाहक जहाज अपनी आगे की योजना को व्यवस्थित नहीं कर पाया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय चीनी अधिकारी भारतीय पक्ष से करीबी संपर्क में हैं और समय से उनके अनुरोधों का जवाब भी दिया है।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आपात चिकित्सा की जरूरत की स्थिति में राहत सहायता की भी पेशकश की है।

इससे पहले, भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने कहा था कि भारतीय चालक दल के सदस्यों की गुहार को हेबई प्रांत की प्रांतीय सरकार के समक्ष उठाया गया। यह बंदरगाह इसी प्रांत में है।

उन्होंने कहा कि हेबई प्रांत की सरकार ने अपने जवाब में कहा कि जहाज माल ढुलाई के लिए कतार में है और कोविड-19 महामारी के संबंध में कड़े नियमों के कारण चालक दलों के बदलने की अनुमति नहीं होगी।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने 5जी नेटवर्क से चीनी कंपनी हुआवे टेक्नोलॉजी पर रोक लगाने के बाद पिछले कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया और चीन के संबंध काफी बिगड़ चुके हैं। कोरोना वायरस की शुरूआत कहां से हुई, इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा पता लगाने की मुहिम का आस्ट्रेलिया ने समर्थन किया था, जिस पर चीन ने कड़ा ऐतराज जताया था। इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर चीन ऑस्ट्रेलिया से खफा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल