लाइव न्यूज़ :

चीन ने हांगकांग के निवासियों को पनाह देने की अमेरिका की पेशकश की आलोचना की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 13:15 IST

Open in App

बीजिंग, छह अगस्त (एपी) चीन के विदेश मंत्रालय ने हांगकांग से लोगों को अस्थायी शरण देने की अमेरिका की पेशकश को शुक्रवार को अर्द्ध-स्वायत्त शहर और चीन की केंद्रीय सरकार को ‘‘बदनाम करने की व्यर्थ कोशिश’’ बताया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हांगकांग को नियंत्रित करने और लोकतंत्र समर्थक विपक्ष को कुचलने से संबंधित चीन के बढ़ते कदम के जवाब में यह पेशकश की, जिसके कुछ ही देर बाद हांगकांग में चीन के विदेश मंत्रालय के कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया।

बाइडन ने हांगकांग के लोगों को वर्तमान में अमेरिका में रहने और 18 महीने के लिए देश में काम करने की अनुमति देने संबंधी एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। बाइडन का यह कदम हांगकांग के लिए नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और अन्य कदमों की प्रतिक्रिया में आया है, जो पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश को 1997 में चीन को सौंपने के वक्त दिए गए अधिकारों को कम करते हैं। यह ऐसे वक्त हुआ है जब चीन और अमेरिका के बीच विदेश नीति एवं व्यापार के मुद्दे पर टकराव हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बाइडन के इस कदम ने ‘‘हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की निंदा की और उसे बदनाम किया, हांगकांग के मामलों और चीन के आंतरिक मामलों में अनधिकृत रूप से हस्तक्षेप किया और अंतरराष्ट्रीय कानून एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का साफ तौर उल्लंघन किया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘अमेरिका झूठ का जाल बुन रहा है और हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों की निंदा कर रहा है। वह तथाकथित पनाहगाह की पेशकश कर हांगकांग में चीन विरोधी अराजकता को स्पष्ट रूप से महिमामंडित कर रहा है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह हांगकांग, चीन को बदनाम करने का एक व्यर्थ प्रयास है। इन कार्रवाइयों के माध्यम से हांगकांग को कम आंकने का प्रयास नहीं करें।”

व्हाइट हाउस में प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘‘राजनीतिक रूप से प्रेरित गिरफ्तारियों, मुकदमों, मीडिया की आवाज को दबाने और चुनावों तथा लोकतांत्रिक विरोध के लिए घटते स्थान के मद्देनजर हम हांगकांग में लोगों के समर्थन में कदम उठाना जारी रखेंगे।’’ चीन ने 2019 में लोकतंत्र समर्थकों के महीनों सड़क पर उतरकर विरोध जताने के जवाब में हांगकांग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया है। पुलिस ने कम से कम 100 विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल