China coronavirus: 9 शहरों में आने-जाने पर लगा प्रतिबंध, 3.2 करोड़ लोग प्रभावित, 26 मरे

By भाषा | Published: January 24, 2020 02:02 PM2020-01-24T14:02:28+5:302020-01-24T14:02:28+5:30

जिंगझोऊ के अधिकारियों ने कहा कि शहर से गुजरने वाली सभी रेल सेवाएं अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह चार बजे से बंद रहेंगी जबकि सार्वजनिक बसें, यात्री परिवहन, पर्यटन बसें, फेरी एवं अन्य नौका सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

China coronavirus: ban on movement in 9 cities, 32 million people affected, 26 dead | China coronavirus: 9 शहरों में आने-जाने पर लगा प्रतिबंध, 3.2 करोड़ लोग प्रभावित, 26 मरे

खतरनाक कोरोनावायरस के कारण शंघाई डिज्नीलैंड इस सप्ताहांत अगले आदेश तक बंद रहेगा।

Highlightsचीन के हुबेई प्रांत के जिंगझोऊ में इस विषाणु का सबसे पहले पता चला था। हुबेई के आसपास इस यात्रा प्रतिबंध से करीब 3.2 करोड़ लोग प्रभावित हैं। 

खतरनाक कोरोनावायरस के फैलने की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को चीन ने इससे प्रभावित शहर के आसपास मौजूद नौवें शहर में यात्रा प्रतिबंध लगा दिया जिससे यात्रा प्रतिबंध के दायरे में अब तक तीन करोड़ से अधिक की आबादी आ गई।

चीन के हुबेई प्रांत के जिंगझोऊ में इस विषाणु का सबसे पहले पता चला था। जिंगझोऊ के अधिकारियों ने कहा कि शहर से गुजरने वाली सभी रेल सेवाएं अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह चार बजे से बंद रहेंगी जबकि सार्वजनिक बसें, यात्री परिवहन, पर्यटन बसें, फेरी एवं अन्य नौका सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। हुबेई के आसपास इस यात्रा प्रतिबंध से करीब 3.2 करोड़ लोग प्रभावित हैं। 

खतरनाक कोरोनावायरस के कारण शंघाई डिज्नीलैंड इस सप्ताहांत अगले आदेश तक बंद रहेगा। डिज्नीलैंड के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस विषाणु के कारण चीन में सैकड़ों लोग प्रभावित हैं। शंघाई डिज्नीलैंड रिसॉर्ट ने अपनी वेबसाइट पर बताया, ‘‘बीमारी की रोकथाम एवं इस पर नियंत्रण के मकसद से अपने मेहमानों और कर्मचारियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।’’

चीन में कोरोनावायरस विषाणु के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है और इससे 830 लोगों के पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। इस विषाणु का संक्रमण रोकने के लिए प्राधिकारियों ने देश के आठ शहरों में आवा-गमन पर रोक लगा दी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि इस विषाणु के कारण 25 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 24 की मौत मध्य चीन के हुबेई प्रांत में और 2 की मौत उत्तरी चीन के हेबेई में हुई हे। उसने बताया कि गुरुवार तक कोरोनावायरस के कारण निमोनिया से पीड़ित होने के 830 मामलों की पुष्टि हुई है।

आयोग ने बताया कि देश के 20 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में कुल 1072 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। चीन ने देश और दुनिया में कोरोनावायरस का प्रसार रोकने के लिए बृहस्पतिवार को वुहान सहित आठ शहरों में आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। चीनी नववर्ष के पहले सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ने के मद्देनजर गाड़ियों, ट्रेनों और विमानों समेत आवागमन के विभिन्न माध्यमों को रोक दिया गया है।

हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने शुक्रवार को बताया कि स्थानीय सरकारों की ओर से जारी नोटिस के अनुसार हुबेई प्रांत में आठ शहरों - हुआगांग, एझाओ,चीबी, शिआताओ, झिजियांग, छिनजिआंग, लिचुआन और वुहान में सार्वजनिक परिवहन को रोकने की घोषणा की गई है। इस विषाणु से मरने वालों की औसत उम्र 73 साल है। मृतकों में सबसे उम्रदराज शख्स 89 साल का था जबकि सबसे कम उम्र के लिहाज से 48 साल के व्यक्ति की मौत हुयी।

भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चीनी अधिकारियों ने प्रांत में रह रहे भारतीयों को खाद्य आपूर्ति सहित सभी सहयोग का आश्वासन दिया है। भारत के लिहाज से भी चिंता की वजह है क्योंकि करीब 700 भारतीय छात्र वुहान और आसपास के इलाके में रहते हैं। इन छात्रों में ज्यादातर चीनी विश्वविद्यालयों में चिकित्सा की पढ़ाई करते हैं । 

Web Title: China coronavirus: ban on movement in 9 cities, 32 million people affected, 26 dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे