लाइव न्यूज़ :

चीन ने नानकिंग नरसंहार की 84वीं बरसी मनाई

By भाषा | Updated: December 13, 2021 12:53 IST

Open in App

बीजिंग, 13 दिसंबर (एपी) चीन ने सोमवार को नानकिंग नरसंहार की 84वीं बरसी मनाई, जिसमें हजारों आम नागरिक और निहत्थे सैनिकों की जापानी सेना ने हत्या कर दी थी।

यह घटना कभी चीन की राजधानी रही नानकिंग में और इसके आस-पास हुई थी। जनमुक्ति सेना (पीएलए) ने नरसंहार में मारे गए 3,00,000 लोगों की याद में बने स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाया। दिसंबर 1937 में घटनाक्रम का यह मौत का चीन का आधिकारिक आंकड़ा है। सभा को संबोधित करते हुए उप प्रधानमंत्री सुन चुनलान ने कहा कि वे ‘इतिहास से सबक लेने और भविष्य का एक नया अध्याय खोलने के लिए’ साथ आए हैं।

इस मौके पर चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ की वेबसाइट काले और सफेद रंग में दिखाई दी। वहीं ऑनलाइन शॉपिग और सोशल मीडिया साइट ताओबाओ और वीचैट ने भी पृष्ठभूमि काला कर रखा था। चीन 20वीं सदी के शुरुआती 50 साल तक पूरे एशिया में अपने विस्तारवादी अभियान के दौरान की गई बर्बरता के लिए पर्याप्त पश्चाताप नहीं जताने के लिए जापान की निंदा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!