लाइव न्यूज़ :

देखें तस्वीरें: चीन ने समुद्र के ऊपर बना दिया 6 खंभे वाला 'ऐतिहासिक' पुल! अब कई शहरों को जोड़ना हुआ आसान

By आजाद खान | Updated: July 29, 2022 09:04 IST

बताया जा रहा है कि इस पुल को बनाने में चीन के कुल 4274 करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा पैसे खर्च हुए है। इसके कारण देश के कई शहरों से जुड़ना अब आसान हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने क्रोएशिया में समुद्र के ऊपर एक 'ऐतिहासिक' पुल बनाया है। इस पुल में कुल 6 खंभे लगाए गए है। पुल के खुल जाने पर क्रोएशिया के पीएम Andrej Plenković ने इसे ऐतिहासिक लम्‍हा बताया है।

जगरेब: क्रोएशिया का पेलजेसैक पुल (Peljesac Bridge) बनने के बाद आखिरकार खुल गया है। क्रोएशिया के लिए इस पुल को चीन ने 4274 करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा की लागत से बनाया है। इस पुल के खुलने के बाद क्रोएशिया के प्रधानमंत्री Andrej Plenković ने काफी खुशी जताई है और इस दिन को देश के लिए ऐतिहासिक लम्‍हा बताया है।

 

बताया जा रहा है कि इस पुल के खुलने से क्रोएशिया के मध्‍ययुगीन दीवारों वाले शहर' डुब्रोव्निक जाना अब बहुत ही आसान हो जाएगा। इसके जरिए क्रोए‍शिया के दक्षिणी हिस्‍से पेलजेसैक प्रायद्वीप भी जुड़ जाएगा जिससे शहर को एक कोने से दूसरे कोनों को जोड़ने में मदद मिलेगी। 

इस पुल पर छह खंभे है और यह जब खुला तो उस समय जमकर आतिशबाजी की गई थी। 

पुल के बनने पर क्या कहा क्रोएशिया के प्रधानमंत्री

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री ने पुल के बनने और इसके खुल जाने को ऐतिहासिक दिन बताया है। उन्होंने इस पुल की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है जिसमें पुल के खुलने के बाद आतिशबाजी होता दिखा रहा है। इस पुल का एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें पुल का एरियल व्यू दिखाया गया है। 

वहीं पुल के खुलने के समय हजारों की संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे थे। लोगों ने तपती धूप के बावजूद भी पुल को देखने के लिए गए थे और इस पर अपनी खुशी भी जाहीर की है।

उधर, चीन के प्रीमियर Li keqiang ने इस पुल के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि यह पुल चीन के साथ यूरोपियन यूनियन और क्रोएशिया के दोस्‍ताने संबंध को दर्शाता है। 

पुल को चीनी कंपनी ने बनाया 

2018 में इस पुल को बनाने का टेंडर चाइना रोड एंड ब्रिज कॉरपोरेशन को मिला था। टेंडर मिलने के बाद चीनी कंपनी एलीगेंट (Elegant) ने इस पुल के लिए काम करना शुरू कर दिया था और बहुत ही तेजी से इस पुल को बनाया गया है ताकि आम लोगों के लिए यह जल्द से जल्द खोला जा सके। इसमें चीनी कंपनी को यूरोपियन यूनियन की भी मदद मिली है। 

वहीं इस पुल की खास बात यह है कि यह पुल पड़ोसी देश बोस्निया को बाइपास कर निकला है जिन के बीच पहले तनाव हो चुके है। 

 

टॅग्स :Croatiaचीनवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा