लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिका को मानवीय त्रासदियों का जिम्मेदार बताया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 14:02 IST

Open in App

बीजिंग, नौ अप्रैल (एपी) चीन ने अमेरिका पर दूसरे देशों में सैन्य हस्तक्षेप के जरिये मानवीय त्रासदियां खड़ी करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को चीन की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार सरकार द्वारा समर्थित 'चाइना सोसाइटी फॉर ह्यूमन राइट्स स्टडीज़' की रिपोर्ट में कहा गया है मानवीय हस्तक्षेप के नाम पर दूसरे देशों में छेड़े गए युद्धों के चलते बड़े पैमाने पर मौतें हुई हैं। गतिरोध, शरणार्थी संकट, सामाजिक अशांति और पारिस्थितिक संकट पैदा हुआ है। साथ ही इनके चलते लोगों को मनोवैज्ञानिक आघात और अन्य सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

'शिन्हुआ' ने रिपोर्ट के हवाले से कहा, ''सैन्य कार्रवाई से पैदा हुआ मानवीय संकट अमेरिका की वर्चस्ववादी मानसिकता की उपज है।''

रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि अमेरिका ''अपने स्वार्थों से प्रेरित वर्चस्ववादी मानसिकता'' को त्याग देता तो इन त्रासदियों से बचा जा सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल