लाइव न्यूज़ :

चीन ने सिनोवैक टीके के व्यापक उपयोग की अनुमति प्रदान की

By भाषा | Updated: February 6, 2021 18:26 IST

Open in App

ताइपे, छह फरवरी (एपी) चीन ने कोविड-19 रोधी स्वदेशी टीके के व्यापक उपयोग की अनुमति प्रदान कर दी है। आपात स्वीकृति के अंतर्गत उच्च जोखिम वाले एवं प्राथमिक समूहों को पहले से ही टीके की खुराक की अनुमति थी, जिसे अब इससे आगे विस्तार दिया गया है।

राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि नियामकों ने शुक्रवार को सिनोवैक बायोटेक लिमिटेड के ‘कोरोनवैक’ टीके को सार्वजनिक उपयोग के लिए सशर्त मंजूरी दे दी है।

इस टीके की अब तक कम से कम 10 देशों में बिक्री की जा रही है और पांच अन्य देशों में लोगों को यह टीका लगाया जा रहा है।

चीन में गत जुलाई में इस टीके को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी प्रदान की गई थी। स्वास्थ्यकर्मियों और सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों जैसे लोगों को यह टीका लगाए जाने की अनुमति दी गई थी।

सशर्त मंजूरी का मतलब है कि टीका आम लोगों को दिया जा सकता है। हालांकि, अनुसंधान अभी जारी है।

चीन में यह दूसरा ऐसा स्वदेशी कोविड-19 टीका है जिसे सशर्त मंजूरी दी गई है। बीजिंग ने गत दिसंबर में सरकारी कंपनी सिनोफार्मा के टीके को अनुमति प्रदान की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल