लाइव न्यूज़ :

घर में घुसकर चीन के सातवें सबसे अमीर शख्स के अपहरण की हुई कोशिश, बेटे की समझदारी ने बचाया

By विनीत कुमार | Updated: June 16, 2020 07:34 IST

चीन के अरबपति ही जियांगजियान घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी मेडिया ग्रुप के संस्थापक हैं। वे साल 2012 में रिटायर हो चुके हैं। बताया जाता है कि उनके पास करीब 24 अरब डॉलर की संपत्ति है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के अरबपति शख्स ही जियांगजियान के अपहरण की हुई कोशिशपुलिस और ही जियांगजियान के बेटे की समझदारी से बची जान, बेटे ने तैरते हुए झील पार की और पुलिस के पास पहुंचा

चीन में एक अरबपति शख्स ही जियांगजियान के कुछ बदमाशों द्वारा अपहरण की नाकाम कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हालांकि जियांगजियान को समय रहते बचा लिया। जियांगजियान घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी मेडिया ग्रुप के संस्थापक हैं और चीन के सातवें सबे अमीर व्यक्ति हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय अखबार इकोनॉमिक ऑबजर्बर ने बताया है कि अपहरण करने की कोशिश के लिए आए लोगों के पास विस्फोटक सामान भी थे। फोर्ब्स के मुताबिक हालांकि, उनकी ये कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब जियांगजियान के बेटे वहां से भागने में कामयाब हो गए एक झील पार करते हुए पुलिस के पास पहुंच गए।

ब्लूमबर्ग बिलियोनॉयर इंडेक्स के अनुसार जियांगजियान के पास करीब 24 अरब डॉलर की संपत्ति है। चीन के ग्वानडोंग प्रांत के दक्षिण में फोशान शहर के पुलिस की ओर से बताया गया है कि उन्हें शाम करीब 5.30 बजे ये सूचना मिली कि कुछ लोग एक रिहायशी इलाके के अपार्टमेंट में दाखिल हुए हैं। पुलिस ने अपने आधिकारिक वी चैट अकाउंट में बताया है कि अपार्टमेंट मेडिया ग्रुप का था और बदमाशों ने घर में घुसकर घर के मालिक को डराया-धमकाया है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में पांच लोगों को अभी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से चीन के सोशल मीडिया वी चैट पर दिए गए ब्यौरे को मेडिया ग्रुप ने भी अपने पेज पर रि-पोस्ट किया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और उन्हें पुलिस की ओर दी गई सूचना में और कुछ नहीं जोड़ना है।

मेडिया की स्थापना 1968 में हुई थी और यह छोटे-बड़े घरेलू उपकरण बनाता है। जियांगजियान साल 2012 में बतौर चेयरमैन रिटायर हुए। यह कंपनी चीन की सबसे बड़ी एयर कंडिशन की निर्यातक है।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा