लाइव न्यूज़ :

यूरोप में डेढ़ साल बाद स्कूलों में लौट रहे हैं बच्चे

By भाषा | Updated: September 4, 2021 16:26 IST

Open in App

लंदन, चार सितंबर (एपी) पूरे यूरोप में महामारी के कारण बंद स्कूल खुल गए हैं और बच्चे 18 महीने बाद फिर से स्कूल जाने लगे हैं, लेकिन अनेक देशों में कोरोना वायरस के अत्यंत संक्रामक डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर चिंताएं भी हैं। ब्रिटेन के उलट इटली और स्पेन में छात्रों और शिक्षकों के लिए सामाजिक दूरी रखना तथा मास्क पहनना अनिवार्य है। इटली, तुर्की और यूनान में शिक्षकों को टीकाकरण का सबूत दिखाना होगा या फिर कोरोना वायरस जांच की ताजा रिपोर्ट दिखानी होगी जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि की गई हो। फ्रांस में, बच्चे बृहस्पतिवार से स्कूल जाने लगे। यहां छह वर्ष और अधिक आयु के बच्चों के लिए मास्क पहनना आवश्यक किया गया है। ब्रिटेन में जुलाई माह में व्यवसायों तथा सामाजिक मेल मिलाप पर लगी महामारी संबंधी पाबंदियों में से लगभग ज्यादातर को हटा दिया गया था और अब ब्रिटेन यूरोप में सर्वाधिक संक्रमण दर वाले क्षेत्रों में शामिल है जहां पर प्रतिदिन संक्रमण के 30,000 नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछली लहरों के मुकाबले हालांकि यहां अस्पताल में भर्ती किए जाने की दर तथा मृत्यु दर कहीं कम है और इसकी वजह है टीकाकरण अभियान जिसमें 16 वर्ष से अधिक आयु के करीब 80 फीसदी लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल