लाइव न्यूज़ :

थाईलैंडः भारत की हुई बड़ी कूटनीतिक जीत, दाऊद का करीबी मुन्ना झिंगाडा भारत लाया जाएगा!  

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 9, 2018 18:16 IST

मुन्ना झिंगाडा एक अव्वल दर्जे का शूटर है और वो कई सालों से थाइलैंड के जेल में बंद था। उस पर दाउद इब्राहिम के दुश्मन छोटा राजन के उपर गोली चलाने का आरोप था।

Open in App

बैंकॉक, 09 अगस्तः मुन्ना झिंगाडा मामले में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। दरअसल, थाईलैंड कोर्ट ने बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के पक्ष में फैसला सुनाया था। मुन्ना झिंगाडा अंडर वल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। मुन्ना झिंगाडा का असली नाम मुदस्सर हुसैन है। मुन्ना झिंगाडा की गिरफ्तारी को लेकर थाइलैंड कोर्ट में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे, जिसमें भारत की जीत हुई है। 

मुन्ना झिंगाडा एक अव्वल दर्जे का शूटर है और वो कई सालों से थाइलैंड के जेल में बंद था। उस पर दाउद इब्राहिम के दुश्मन छोटा राजन के ऊपर गोली चलाने का आरोप था। मुन्ना झिंगाडा ने साल 2000 में थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में छोटा राजन के ऊपर गोली चलाई थी। वहीं छोटा राजन को साल 2015 में भारत को सौंप दिया गया था। इस वक्त छोटा राजन पर 70 से अधिक मामलों में ट्रायल चल रही है।

साल 2014-15 में क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से अनुमती लेने के बाद मुन्ना झिंगाडा के परिवार का डीएनए सैम्पल कोर्ट के सामने पेश किया था। बता दें कि झिंगाडा का परिवार मुंबई में रहता है। क्राइम ब्रांच ने  झिंगाडा के माता, पिता और बहन का डीएनए सैम्पल को फॉरेन्सिक जांच के लिए भेजा गया था। 

डीएनए सैम्पल के अलावा झिंगाडा का स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, बर्थ रिकॉर्ड, वोटर आईडी आदि को कोर्ट के सामने पेश किया गया था। हालांकि, डीएनए टेस्ट ने इस फैसले को भारत के पक्ष में लाने में बड़ी भूमिका निभाई है। एक ऑफिसर की मानें तो झिंगाडा के परिवार को डीएनए टेस्ट के लिए राजी करना भी एक बड़ी चैलेंज थी। 

ऑफिसर ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने हमारे दावे के खिलाफ झिंगाडा की पत्नी का आवासीय दस्तावेज और उसके बच्चे के स्कूल डिटेल्स की जानकारी कोर्ट को दी थी। झिंगाडा पर कुल सात केस चल रहे हैं। इन केसों में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी प्रमुख हैं। 

सूत्रों के मुताबिक साल 2000 में झिंगाडा अपने बच्चे और पत्नी संग भारत छोड़ कर पाकिस्तान चला गया। उसका दूसरा बच्चा भी पाकिस्तान में ही हुआ था। झिंगाडा ने साल 2001 में थाइलैंड में छोटा राजन के पर गोली चलाई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर 8 सालों के लिए जेल भेज दिया गया था।   टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :थाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना