स्पेन में महिलाओं पर रहे हैं 'सिरिंज' से हमले! सामने आए कई केस, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

By विनीत कुमार | Published: August 3, 2022 08:42 AM2022-08-03T08:42:13+5:302022-08-03T08:42:13+5:30

स्पेन पुलिस इन दिनों एक अलग तरह के केस की जांच में जुटी है। दरअसल हाल के दिनों में स्पेन में कई महिलाओं पर सिरिंज से हमले के मामले सामने आए हैं।

Cases of spiked needle attacks on women in Spain on rise, police investigating | स्पेन में महिलाओं पर रहे हैं 'सिरिंज' से हमले! सामने आए कई केस, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

स्पेन में महिलाओं पर रहे हैं 'सिरिंज' से हमले!

Highlightsस्पेन में कई महिलाओं पर नुकीले सिरिंज से हमलों के मामलों के बाद पुलिस जांच में जुटी। ज्यादातर युवा महिलाओं पर इस तरह के हमले हो रहे हैं, भीड़-भाड़ वाले क्लब में सामने आए कई ऐसे केस।ज्यादातर मामले पर्यटकों के लिए मशहूर शहर लोरेट डी मार (Lloret de Mar) और बार्सिलोना में दर्ज किए गए।

बार्सिलोना: स्पेन की पुलिस इन दिनों कई महिलाओं पर भीड़-भाड़ वाले क्लब में नुकीली सुई जैसी चीज से हमले के सामने आए कई मामलों की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें सिरिंज का इस्तेमाल किया जा रहा है।इससे पहले ब्रिटेन और फ्रांस में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। बहरहाल में स्पेन में पिछले कुछ हफ्तों में कई महिलाओं ने इस तरह के हमले की कहानी सोशल मीडिया पर बताई है तो कई मामले पुलिस में भी रिपोर्ट हुए हैं।

स्पेन में अचानक बढ़े ऐसे हमलों के बाद पुलिस ने आशंका जताई कि यौन अपराधी  महिलाओं को शिकार बनाने के लिए नए तरीकों का इस्तेमाल करने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, अभी तक सामने आए मामलों में किसी तरह के ड्रग्स या जहरीले पदार्थ के इस्तेमाल की बात सामने नहीं आई है। साथ ही ऐसे मामलों में यौन हिंसा की भी कोई बात सामने नहीं आई है।

स्पेन के केटोलोनिया में 23 मामले

पिछले कुछ हफ्तों में पुलिस ने स्पेन कैटेलोनिया क्षेत्र में 23 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले पर्यटकों के लिए मशहूर शहर लोरेट डी मार (Lloret de Mar) और बार्सिलोना में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 12 केस बास्क कंट्री (Basque Country) में सामने आए हैं।
 
इन हमलों के शिकार सभी पीड़ितों की कहानी लगभग एक समान है। बास्क पुलिस ने कहा कि महिला, आमतौर पर एक युवा महिला पार्टी करने के लिए बाहर होती है, जब उसे हाथ या पैर में सुई चुभाए जाने का अहसास होता है। इसके बाद उसे चक्कर या नींद आने लगती है।

पुलिस ने इन घटनाओं के बाद लोगों से अपील की है कि जिसी किसी व्यक्ति को ऐसा लगता है कि वह इस तरह के हमले का शिकार हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र जाना चाहिए और घटना के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

ऐसे ही सिरिंज से हमले के कई मामले ब्रिटेन में 2021 में और इस साल फ्रांस में सामने आए थे। स्पेन में जुलाई की शुरुआत में पैम्प्लोना बुल रनिंग फेस्टिवल के दौरान सिरिंज से हमले का ऐसा पहला मामला सामने आया।

Web Title: Cases of spiked needle attacks on women in Spain on rise, police investigating

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Spain