लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 28, 2021 19:58 IST

Open in App

हेग, 28 नवंबर (एपी) नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया में रविवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के क्रमश: 13 और दो मामलों की पुष्टि हुई। वायरस का यह स्वरूप दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों में पाया जा रहा।

ओमीक्रोन के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर दुनियाभर के देशों ने प्रतिबंधों को कड़ा करना शुरू कर दिया है। इजराइल ने कड़ा कदम उठाते हुए रविवार को विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी।

दक्षिण अफ्रीका में वायरस के इस नये स्वरूप का पता चलने के बाद यूरोप के कई देशों में इसके संदिग्ध या पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं।

डच जनस्वास्थ्य प्राधिकरण ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों से नीदरलैंड पहुंचे 13 लोगों में ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये 13 लोग उन 61 लोगों में शामिल हैं जो शुक्रवार को संक्रमित पाए गए थे। इन सभी को तत्काल पास के ही होटल में पृथक-वास में रखा गया था और इनके नमूनों को अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए भेजा गया था।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया में अधिकारियों ने कहा कि अफ्रीका से सिडनी पहुंचे दो विदेशी यात्रियों में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है जो ऑस्ट्रेलिया में इस स्वरूप का पहला मामला है। उन्होंने बताया कि नौ अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों को पहुंचने पर अनिवार्य रूप से होटल में पृथक-वास में रहना होगा।

इजराइल द्वारा सभी विदेशी नागरिकों के अपने देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दूसरे देशों से लौटने वाले इजराइली नागरिकों को भी अनिवार्य रूप से पृथक-वास में रहने का आदेश दिया है।

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि देश की सीमाओं पर प्रतिबंध लगाना कोई आसान कार्य नहीं है, हालांकि, यह एक अस्थायी और आवश्यक कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल