लाइव न्यूज़ :

कैपिटल हमला: 35 रिपब्लिकन सांसदों ने जांच के लिए द्विदलीय आयोग के गठन का किया समर्थन

By भाषा | Updated: May 20, 2021 10:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 मई (एपी) अमेरिकी संसद भवन पर छह जनवरी को हुए हमले की जांच के लिए द्विदलीय आयोग का गठन करने के डेमोक्रेट्स के विधेयक का बुधवार को 35 रिपब्लिकन सांसदों ने समर्थन किया।

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और वह तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के दावे कर रहे थे। ट्रंप के इन दावों के बीच, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में उनके समर्थकों ने छह जनवरी को धावा बोला था और हिंसा की थी।

न्यूयॉर्क के रिपब्लिकन सांसद जॉन काटको ने कहा, ‘‘मैं अपने सभी रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स को लड़ाई छोड़ कर, एक बार इस विधेयक का समर्थन करने के लिए कहता हूं।’’

काटको ने प्रस्तावित आयोग का समर्थन करते हुए इसे दंगे की सच्चाई समझने के लिए एक उचित एवं आवश्यक कदम बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह तथ्यों के बारे में हैं, दलगत राजनीति के बारे में नहीं।’’

‘हाउस रिपब्लिकन’ के 35 सदस्यों का रुख नरम था, लेकिन इसके 177 सदस्यों ने इस विधेयक का विरोध किया ।

सांसदों के इस रुख ने पार्टी में मतभेद को उजागर किया। जहां कुछ सांसद कैपिटल पर हुए हमले की जांच का समर्थन करते दिखे, वहीं कुछ पूर्व राष्ट्रपति को नाराज करने से बचते नजर आए, जिनके समर्थन की जरूरत उन्हें 2022 में सदन के चुनाव जीतने के लिए चाहिए होगी।

डेमोक्रेटिक बहुल सदन ने इसे 175 के मुकाबले 252 मतों से मंजूरी दे दी और सीनेट के पास भेज दिया, जहां इसे पारित करने के लिए कम से कम 10 रिपब्लिकन को इसके पक्ष में वोट देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'