लाइव न्यूज़ :

Canada Road Accident: ओंटारियो पुलिस की गाड़ी गलत रास्ते पर आई, कनाडा घूमने गए भारतीय दंपति और उनके तीन महीने के पोते समेत चार लोग की मौत, जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2024 15:42 IST

Canada Road Accident: पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि टोरंटो से करीब 50 किलोमीटर पूर्व व्हाइटबाय में राजमार्ग 401 पर हुई दुर्घटना में कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे60 वर्षीय एक पुरुष और 55 वर्षीय एक महिला भी शामिल है, जो भारत से आए थे। मृतकों का नाम जारी नहीं किया गया है। सोमवार को हुए इस हादसे के बाद कई घंटों तक राजमार्ग 401 बंद रहा।

Canada Road Accident: कनाडा घूमने गए भारतीय दंपति और उनके तीन महीने के पोते समेत चार लोग उस समय सड़क हादसे का शिकार हो गए जब ओंटारियो पुलिस की एक गाड़ी शराब की दुकान से लूट को अंजाम देने वाले संदिग्ध को पकड़ने के लिए गलत रास्ते पर आ गई और कई वाहनों की टक्कर हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि टोरंटो से करीब 50 किलोमीटर पूर्व व्हाइटबाय में राजमार्ग 401 पर हुई दुर्घटना में कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ओंटारियो विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में 60 वर्षीय एक पुरुष और 55 वर्षीय एक महिला भी शामिल है, जो भारत से आए थे। हालांकि, मृतकों का नाम जारी नहीं किया गया है। एसआईयू ने बताया कि दंपति का तीन महीने का पोता भी इस हादसे में मारा गया। सोमवार को हुए इस हादसे के बाद कई घंटों तक राजमार्ग 401 बंद रहा।

एजेंसी ने बताया कि नवजात के 33 वर्षीय पिता और 27 वर्षीय मां भी दुर्घटना की चपेट में आए वाहनों में से एक में यात्रा कर रहे थे जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसआईयू ने कहा कि मां की हालत गंभीर है। सीबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक, लूट को अंजाम देने वाला 21 वर्षीय संदिग्ध भी इस हादसे में मारा गया। इस हादसे में कम से कम छह वाहन आपस में टकरा गए।

टॅग्स :कनाडासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

क्राइम अलर्टश्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर, 8 लोगों की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा