लाइव न्यूज़ :

कनाडा ने किया चीन में अपने नए राजनयिक के नाम का ऐलान

By भाषा | Updated: September 5, 2019 12:59 IST

करीब 12 साल तक एशिया में काम कर चुके बार्टन की नियुक्ति के बारे में कनाडा की विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि यह नियुक्ति चीन के लिए एक संदेश है कि उसके साथ अपने रिश्तों को हमारा देश कितना महत्व देता है।

Open in App

चीन की एक बड़ी कंपनी के शीर्ष अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद रिश्तों में आए तनाव की पृष्ठभूमि में कनाडा ने बुधवार को एक प्रमुख कारोबारी को चीन में अपना नया राजदूत नियुक्त करने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कन्सल्टिंग फर्म मैकिन्जी एंड कंपनी के पूर्व वैश्विक प्रबंध निदेशक डोमिनिक बार्टन को चीन में अपना नया राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की।

बार्टन ट्रूडो सरकार की आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख हैं। ओटावा स्थित चीनी दूतावास ने बताया कि बीजिंग ने बार्टन का नामांकन स्वीकार कर लिया है। दूतावास ने कहा कि चीनी पक्ष को बार्टन से द्विपक्षीय संबंधों को एक बार फिर से सामान्य करने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।

ट्रूडो ने पूर्ववर्ती राजदूत को हटा दिया था। पूर्ववर्ती राजदूत ने कहा था कि अमेरिका अगर हुवेई की कार्यपालक अधिकारी मेंग वांगझोऊ के प्रत्यर्पण का अनुरोध न करे तो यह बहुत अच्छा होगा। इसके बाद ही उन्हें ट्रूडो ने हटाया था। हुवेई के संस्थापक की बेटी को एक दिसंबर को वेंकूवर के हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किए जाने के बाद से चीन और कनाडा के संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए थे।

अमेरिका चाहता है कि मेंग को प्रत्यर्पित किया जाए ताकि वह ईरान में हुवेई के कारोबारी सौदों के बारे में बैंकों को गुमराह करने के अपराध संबंधी आरोपों को लेकर मुकदमे का सामना करें। चीन ने मेंग को रिहा करने के लिए कनाडा पर दबाव बनाने के लिए 10 दिसंबर को कनाडाई नागरिक मिशेल कोवरिंग और मिशेल स्पावॅर को हिरासत में ले लिया था।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल