लाइव न्यूज़ :

कनाडा ने भी अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का अभियान बंद किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:16 IST

Open in App

टोरंटो, 26 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पहले लोगों को निकलने के अभियान को रोकने वाले देशों में कनाडा भी शामिल हो गया है। कनाडा के एक जनरल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके देश ने काबुल हवाई अड्डे से लोगों को निकालने वाला अभियान बंद कर दिया है। इससे पहले फ्रांस और डेनमार्क ने भी काबुल से लोगों को निकालने के अभियान को बंद करने का ऐलान किया है।कनाडा के डिफेंस स्टाफ के कार्यवाहक प्रमुख जनरल वेन आइरे ने कहा कि अमेरिका के अपना मिशन खत्म करने से पहले सभी अन्य देशों को हवाई अड्डा छोड़ना होगा। कनाडा की सैन्य उड़ानों से करीब 3700 लोगों को निकाला गया है। आइरे ने कहा, “ जब तक संभव था तब तक हम अफगानिस्तान में रुके। हम उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने अंत में लोगों को निकालने के अभियान को बंद किया है। हम चाहते हैं कि और समय तक वहां रुके और उन सभी को वहां से निकालें जो देश छोड़ना चाहते हैं। हम यह नहीं कर सके और यह दुखदायी है, क्योंकि वहां जमीनी स्थिति तेजी से खराब हो रही है।” गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस हफ्ते के शुरू में अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो बलों के 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ने की समय सीमा को बढ़ाने से इनकार कर दिया था। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने फ्रांसीसी रेडियो ‘आरटीएल’ से कहा कि 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की वजह से ‘‘हम कल शाम के बाद से काबुल हवाई अड्डे से लोगों को निकाल नहीं पाएंगे।”इस बीच डेनमार्क की रक्षा मंत्री ट्राइन ब्रामसे ने आगाह किया है कि विमानों को काबुल भेजना या काबुल से उड़ान भरना अब सुरक्षित नहीं है। डेनमार्क की आखिरी उड़ान 90 से अधिक सैनिकों और राजनयिकों को लेकर काबुल से रवाना हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनिया एक बड़े बदलाव से गुजर रही?, वैश्विक संगठनों की अनदेखी करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

कारोबारअमेरिका-यूरोप के बीच क्यों बढ़ रहीं दूरियां?

विश्व2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल