लाइव न्यूज़ :

भारत को जीवन रक्षक ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा कैलिफोर्निया

By भाषा | Updated: April 27, 2021 11:28 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 27 अप्रैल भारतीय-अमेरिकियों की सबसे अधिक आबादी वाला अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया कोविड-19 मामलों की मौजूदा लहर को काबू करने के लिये भारत को जीवन रक्षक ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा।

भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर चल रही है। बीते कुछ दिन से रोजाना कोरोना वायरस संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन तथा बिस्तरों की किल्लत हो गई है।

कैलिफॉर्निया के गवर्गर गैविन न्यूसम ने सोमवार को भारत भेजी जाने वाली पहली खेप की जानकारी साझा करते हुए कहा, ''इस खौफनाक बीमारी से लड़ने के लिये सभी को समान गुणवत्ता का उपचार मिलना चाहिये और कैलिफोर्निया भारत के लोगों की आवाज को सुनेगा और उनकी मदद करेगा, जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है।''

कैलिफोर्निया की ओर से भेजी जाने वाली मदद में 275 ऑक्सीजन संक्रेन्द्रक , 440 ऑक्सीजन सिलेंडर, 240 ऑक्सीजन रेगुलेटर, 210 पल्स ऑक्सीमीटर और एक डेप्लॉयबल ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर सिस्टम (सीओसीएस) शामिल है, जो प्रति मिनट 120 लीटर ऑक्सीजन पैदा करने की क्षमता रखता है। इसका इस्तेमाल आम तौर पर बड़े सिलेंडरों को भरने के लिये किया जाता है।

अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी के सहयोग से इन जीवन रक्षक सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। यह सीधे स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला